साउथ मूवीज

‘Toxic’ vs ‘Dhurandhar 2’: यश ने बताई रिलीज डेट बदलने की असली वजह, बोले- '200 करोड़ का नुकसान...'

Yash on Avoid Toxic Clash With Dhurandhar 2: यश की फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' पहले 'धुरंधर 2' से क्लैश होने वाली थी। 'टॉक्सिक' की रिलीज टलने पर यश ने खुलकर बात की है।

Image

'धुरंधर 2' से 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के ना टकराने पर बोले यश (Pic Credit: Instagram)

Yash on Avoid Toxic Clash With Dhurandhar 2: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले यश ने ‘आप की अदालत’ में कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ होने जा रहे क्लैश से बचने और अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलने पर भी बात की। आइए जानते हैं यश ने क्या जवाब दिया हैं? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Captain India: इरफान खान की हीरोइन संग दिखेंगे Kartik Aaryan, सितम्बर 2026 से शुरू होगी जोड़ी)

‘धुरंधर 2’ से होने वाली थी टक्कर

यश की ‘Toxic’ पहले 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होनी थी। 'धुरंधर 2' से होने जा रहे 'टॉक्सिक' के क्लैश पर अब यश ने खुलकर बात की। हालांकि यह क्लैश नहीं और 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट को मेकर्स ने बदलकर 4 जून कर दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पीछे मिडिल ईस्ट में बनी अनिश्चित स्थिति को एक वजह बताया गया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'भाग्यलक्ष्मी' फेम Maera Mishra शादी के डेढ़ साल बाद बनने वाली हैं मम्मी, पति संग दी फैंस को खुशखबरी)

रिलीज डेट को लेकर हुए विवाद पर यश ने कहा, 'जो भी क्लैश आप बोल रहे हैं, वो क्लैश में मैं सीधा जाके कभी नहीं किया। मेरी डेट अनाउंस हुई होती है, इसके बाद कोई अगर आएगा तो वो क्लैश होता है। मैं खुद कन्फ्यूजन में था जब मेरी मूवी 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी।'

यश को नहीं था 200 करोड़ के नुकसान का डर

यश के मुताबिक इस फैसले के पीछे केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात नहीं थी। उन्होंने साफ किया कि उन्हें बॉक्स ऑफिस पर होने वाले 200 करोड़ रुपये के नुकसान का डर नहीं था बल्कि यह फैसला उन्होंने खुद के आत्म-सम्मान और सही परिस्थिति को देखते हुए लिया गया था।

‘टॉक्सिक’ को देखने के लिए फैन्स के अंदर जबरदस्त उत्साह था। फिल्म में यश एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। अब फिल्म की नई रिलीज डेट के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन कैसा रहता है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इस मूवी में यश के साथ कियारा अडवाणी, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article