दुनिया का सबसे महंगा आम: कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए किलो, जानिए भारत में कहां होती है इसकी खेती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2021, 01:59 PM IST

दुनिया का सबसे महंगा का उत्पादन भारत में हो रहा है। इसकी डिमांड इतनी अधिक है कि इसकी कीमत दुनिया के बाजारों में 2.70 लाख रुपए किलो है। 

दुनिया का सबसे महंगा आम: कीमत 2 लाख 70 हजार रुपए किलो, जानिए भारत में कहां होती है इसकी खेती
Photo Credit: Representative Image

आम को सभी फलों में राजा कहा जाता है। आमों में भी कई वेरायटी होती है। जिसकी कीमतों में भी अंतर होता है। आप सोच रहे होंगे यह अंतर 50 से 100 रुपए किलो तक का हो सकता है। जी नहीं यहां तो लाखों का अंतर है। आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा। बाजार में 30-40 रुपए से लेकर 100-150 तक मिलते हैं। हमारे देश में आम की एक ऐसी वैरायटी है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 70 हजार रुपए किलो बिकती है। आम की इस वैरायटी का नाम  मियाजाकी (miyazaki) है। यह दुनिया में सबसे महंगा आम है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जबलपुर के संकल्प परिहार ने चेन्नई जाने के दौरान ट्रेन में एक व्यक्ति से आम के पौधे खरीदे थे। घर लौटकर आने पर अपने बगीचे में ये आम के पेड़ लगाए। पेड़ बड़े होने पर इन पर गहरे लाल रंग के आम फला। यह अन्य आम से अलग था। उसने उसने अपनी मां दामिनी के नाम पर इस आम का नाम रख दिया। बाद में पता चला कि यह दुनिया के सबसे महंगे आम के पेड़ हैं। इसे मियाजाकी कहा जाता है। जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक बाजार में एक किलाग्राम मियाजाकी आम की कीमत 2.70 लाख रुपए है। परिहार परिवार के अनुसार ने इन आमों की मुंह मांगी कीमत का ऑफर मिल चुका है। एक बिजनेसमैन ने तो एक आम की कीमत 21,000 रुपए देने के लिए तैयार था। 

मध्य प्रदेश हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट के ज्वाइंट डायरेक्टर आर एस कटारा ने बताया कि कि इन आमों के पेड़ों को देखा है। इस पर लगने वाले आम भारत में दुलर्भ हैं। उन्होंने कहा कि ये आम महंगे इसलिए हैं, क्योंकि इनका उत्पादन बहुत कम होता है। इनका स्वाद बहुत टेस्टी होता है। यह दूसरे आमों से अलग हैं। दूसरे देशों में लोग इन्हें गिफ्ट के तौर पर देते हैं।
 

End of Article