टाइम्स नेटवर्क का हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल 'ET NOW स्वदेश' लॉन्च, अलग अंदाज में पेश होंगी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2021, 07:53 PM IST

देश और दुनिया के जाने-माने मीडिया ग्रुप टाइम्स नेटवर्क ने आज हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल 'ET NOW स्वदेश' लॉन्च कर दिया है। इस चैनल पर आप अपने काम की बिजनेस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें देख सकते हैं।

टाइम्स नेटवर्क का हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल 'ET NOW स्वदेश' लॉन्च, अलग अंदाज में पेश होंगी खबरें

मुंबई : देश के प्रमुख मीडिया ग्रुप टाइम्स नेटवर्क ने आज (04 अक्टूबर) ने 'ET NOW स्वदेश' नाम से हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल लॉन्च किया। टाइम्स नेटवर्क के MD और CEO एम के आनंद ने चैनल का शुभारंभ किया। आप इस नए बिजनेस चैनल पर कारोबार और फाइनेंस से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को एक अलग अंदाज में देख सकते हैं। टाइम्स नेटवर्क के अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW को आप पहले से ही देखते आ रहे हैं।

बदलो, बढ़ो, देश के साथ।

जीने का तरीका बदल रहा है,
घर और काम के बीच का फासला सिमट रहा है।
बदलते जमाने के साथ, करनी है तरक्की, 
सफलता के लिए पुराने तरीकों से पानी होगी मुक्ति।


नई सोच के साथ, नई राह पर चलकर, 
कुछ लोग बन गए हैं आंत्रप्रेन्योर।
स्टॉक मार्केट की दमदार रफ्तार को देखकर, 
जुड़ रहे हैं देश और विदेशों के लाखों इन्वेस्टर।


इस बदलाव को अपनाकर पूरी कर मन की चाह, 
अगर मन में हो कोई दुविधा, तो लें सही सलाह।
अपने काबिल और भरोसेमंद एंकरों के साथ, 
ET NOW स्वदेश दिखाएगा सही राह।


कई सालों के अनुभव पर लोगों का है विश्वास,
इस नए बदलते दौर में सबका साथी बनेगा खास।
तो नए भारत की उड़ान में बंटाओ अपना हाथ,
बदलो, बढ़ो, देश के साथ।


टाइम्स नेटवर्क देश के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप द टाइम्स ग्रुप का हिस्सा है। टाइम्स नेटवर्क दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में है। भारत का प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW को आप पहले से ही देखते आ रहे हैं। TIMES NOW भारत का नंबर 1 अंग्रेजी न्यूज चैनल है। टाइम्स नेटवर्क ने इसी साल एक अगस्त को अपना पहला हिंदी न्यूज चैनल TIMES NOW नवभारत लॉन्च किया था। 

आप 'ET NOW स्वदेश' यहां देख सकते हैं : Airtel-332 | TSky-594 | Den-357 | GTPL-257 | Hathway-243 | Indigtal-378 | Siti-401

End of Article