PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10 Kist/Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त कब आएगी? आजकल ये सावल किसानों के बीच आम है। पहले कहा जा रहा था कि योजना के तहत आखिरी तिमाही यानी दिसंबर-मार्च की किस्त 15 दिसंबर को आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कहा जा रहा है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 16 दिसंबर यानी आज देश के अन्नदाताओं को 10वीं किस्त का तोहफा दे सकते हैं।
मौजूदा समय में पीएम किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों की संख्या करोड़ों में है। इन सभी किसानों को सरकार अब तक कुल 9 किस्तों का पैसा ट्रांसफर कर चुकी है। आज पीएम मोदी देश के 5000 किसानों को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान वे पीएम किसान की 10वीं किस्त दे सकते हैं।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
पीएम किसान योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसके तहत सरकार देश भर के पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 6000 रुपये सालाना ट्रांसफर करती है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 2000 रुपये की तीन किस्तों में मौद्रिक लाभ प्रदान किया जाता है। पीएम किसान योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है। वरना आपके पैसे अटक सकते हैं-

