LIVE

PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त? जानें खास बातें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10 Kist Beneficiary Status and List: केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का हर संभव प्रयास कर रही है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये देती है। किसान परिवारों को साल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। जल्द ही पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त आने वाली है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Dec 19, 2021, 13:03 IST
Follow on Google News
PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त? जानें खास बातें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10 Kist/Installment: सरकार की सबसे लाभदायक सरकारी योजना में से एक, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये देती है। किसान परिवारों को साल में तीन किस्तों में पैसे दिए जाते हैं। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच प्रदान की जाती है।

PM Kisan Yojana 10th Installment Date, Status, Beneficiary List LIVE: check here

किसान परिवारों को हर किस्त में केंद्र सरकार 2-2 हजार रुपये देती है। जल्द ही इसकी 10वीं किस्त जारी हो सकती है।

PM Kisan Yojana:पीएम किसान का इन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा, देखें लिस्ट

DEC 17, 2021 16:05 IST

अब तक कितने किसानों ने कराया पंजीकरण?

योजना के तहत 11.38 करोड़ किसानों का पंजीकरण हुआ है। इस सरकारी योजना के तहत वैसे तो सभी किसानों को शामिल किया गया है। लेकिन कुछ किसानों को इसका लाभ नहीं मिलता है।

DEC 17, 2021 15:27 IST

10वीं किस्त को लेकर लगाए जा रहे अनुमान

बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 दिसंबर को गुजरात के आणंद में किसानों के एक कार्यक्रम, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में 10वीं किस्त जारी करने के अनुमान लगाए जा रहे थे।

DEC 17, 2021 14:33 IST

पिछले साल किसानों को तीसरी किस्त कब मिली थी?

सरकार ने पिछले साल किसानों को तीसरी किस्त का भुगतान 25 दिसंबर को किया था। लेकिन कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि इस साल तीसरी किस्त का भुगतान 15 दिसंबर को किया जाएगा।

DEC 17, 2021 13:43 IST

एसबीआई किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for SBI Kisan Credit Card)

भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां 'Agricultural & Rural' टैब पर क्लिक करें। अब Agricultural Banking' के अंतर्गत 'किसान क्रेडिट कार्ड' पर क्लिक करें। आवेदन पत्र पर क्लिक करें। अंत में आवश्यक जानकारी भरें और फॉर्म को 'Submit' करें।

DEC 17, 2021 13:03 IST

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? (How to apply for Kisan Credit Card)

आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक बैंक वेबसाइट पर जाएं। क्रेडिट कार्ड की उपलब्ध सूची में से 'किसान क्रेडिट कार्ड' चुनें और 'Apply' बटन पर क्लिक करें। अब आपको ऑनलाइन आवेदन पेज पर निर्देशित किया जाएगा। यहां 'Submit' पर क्लिक करने से पहले सही जानकारी भरें। आवेदन जमा करने के बाद, सिस्टम एक आवेदन रेफरेंस नंबर उत्पन्न करेगा। इसे नोट करें और भविष्य के सभी प्रश्नों के लिए इसका उपयोग करें।

DEC 17, 2021 12:14 IST

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किन दस्तावेजों की है जरूरत?

इसके लिए आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। पहचान प्रमाण के रीप में वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि और एड्रेस प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी कार्ड/पासपोर्ट/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि की आवश्यकता होगा।

DEC 17, 2021 11:17 IST

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कौन पात्र है?

इस योजना का लाभ सभी किसान - व्यक्ति/संयुक्त किसान मालिक, किरायेदार किसान, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार आदि। किरायेदार किसानों सहित एसएचजी या संयुक्त देयता समूह उठा सकते हैं

DEC 17, 2021 10:41 IST

कब शुरू हुई थी किसान क्रेडिट कार्ड योजना?

किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) योजना 1998 में किसानों को अल्पकालिक औपचारिक ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पीएम-किसान योजना के तहत सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के वितरण के लिए एक संतृप्ति अभियान शुरू किया।

DEC 17, 2021 09:35 IST

योजना के तहत किसानों को सस्ता लोन कैसे मिलता है?

सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को लिंक किया है। इसके तहत आपको सबसे सस्ते लोन का फायदा मिलता है। किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए आसान शर्तों पर लोन मिलता है। साथ ही इसका ब्याज भी ज्यादा नहीं होता है।

DEC 17, 2021 08:26 IST

किसानों को अब तक नौ किस्तें मिल चुकी हैं

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को अब तक इस योजना की कुल 9 किस्तें मिल चुकी हैं और अब किसान 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

DEC 17, 2021 07:38 IST

अभी भी लाखों किसानों को पैसा नहीं मिला

देश में अभी भी लाखों किसानों को 9वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है। पीएम किसान पोर्टल पर मिली जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर तक जिन भी किसानों ने 9वीं किस्त के लिए आवेदन किया होगा उनका पैसा 10वीं किस्त के साथ उनके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

DEC 16, 2021 23:41 IST

PM-KISAN भुगतान की जांच कैसे करें? 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। सबसे ऊपर, एक 'किसान कॉर्नर' विकल्प होगा, इस पर क्लिक करें। यहां लाभार्थी स्थिति विकल्प चुनें, जहां आप आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। यहां एक लिस्ट होगी जिसमें किसान का नाम और उसके बैंक खाते में भेजी गई राशि लिखी होगी। अब आधार नंबर, खाता नंबर या मोबाइल नंबर डालें। 'डेटा प्राप्त करें' पर क्लिक करें।

DEC 16, 2021 22:49 IST

इन्हें नहीं मिल सकता है पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

जिनके पास खेती की जमीन है लेकिन इनकम टैक्स भरते हैं। डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट,वकील, इंजीनियर,आर्किटेक्ट जैसे लोग जो प्रोफेनल्स के रुप में रजिस्टर्ड हैं।रिटायर्ड कर्मचारी जिनकी पेंशन 10,000 रुपए से ज्यादा है। हालांकि इस कैटेगरी के तहत मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी और ग्रुप-डी कैटेगरी के कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। केंद्र, राज्य, पब्लिक सेक्टर कंपनियों के ऑफिसर और रिटायर्ड ऑफिसर हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, एमपी, एमएलए,एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत के मौजूदा और पूर्व चेयरमैन योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। संवैधानिक पदों पर बैठे मौजूदा और पदमुक्त हो चुके लोग भी योजना के दायरे में नहीं आएंगे।

DEC 16, 2021 22:05 IST

पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम में अपना नाम ऐसे करें चेक 

पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर Farmers Corner ऑप्शन पर क्लिक करें।
फिर Farmer corner सेक्शन में Beneficiaries List ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद फिर अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक को सेलेक्ट करें।
इसके बाद Get Report पर क्लिक करते ही आपके गांव के लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।
 

DEC 16, 2021 20:26 IST

लिस्ट में नाम न होने पर इस नंबर पर करें कॉल

जब आपका नाम लाभार्थियों की अपडेटेड लिस्ट में दर्ज होगा, तभी आपको इसका लाभ मिलेगा। अगर पिछली लिस्ट में आपका नाम था, लेकिन इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
 

DEC 16, 2021 18:45 IST

ऐप के जरिये भी ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ 

योजना का लाभ उठाने के लिए आप अपने पास के पोस्ट ऑफिस जाकर सीएससी काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा आप पीएम किसान निधि की वेबसाइट पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो Google Play Store में जाकर PM Kisan GoI Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं। 

DEC 16, 2021 18:06 IST

कैसे मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड?

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है। किसान क्रेडिट कार्ड से खाद, बीज और अन्य जरूरतों के लिए आसानी से कर्ज मिल जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए (https://pmkisan.gov.in/) पर फॉर्मर कॉर्नर से किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करें। इस फॉर्म को भरें। इसमें आपको भूमि के दस्तावेज, फसल की डिटेल, आदि की जानकारी देनी होगी। आवेदन भरकर सबमिट करें। इसके बाद संबंधित बैंक से आपको किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

DEC 16, 2021 17:41 IST

उठा सकते हैं सस्ते लोन का फायदा

सरकार द्वारा किसानों को खेती के लिए सस्ता लोन दिलाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को लिंक किया गया है। इसके तहत आप आवेदन करके सबसे सस्ते लोन का फायदा उठा सकते हैं।

DEC 16, 2021 17:09 IST

बड़े कदम उठाने का यह सही समय

पीएम मोदी ने कहा कि, 'हम जितना जड़ों को सींचते हैं, उतना ही पौधे का विकास होता है।' इससे पहले खेती से जुड़ी समस्याएं विकराल हो जाएं, उससे पहले बड़े कदम उठाने का यह सही समय है।

DEC 16, 2021 16:34 IST

कृषि को प्रकृति की प्रयोगशाला से जोड़ना होगा- PM मोदी

उन्होंने कहा कि, 'हमें कृषि को रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं से बाहर निकालना होगा और इसे प्रकृति की प्रयोगशाला से जोड़ना होगा। जब मैं एक प्राकृतिक प्रयोगशाला के बारे में बात करता हूं, तो यह पूरी तरह से विज्ञान आधारित है। बीज से लेकर मिट्टी तक, सभी समाधान स्वाभाविक रूप से लाए जा सकते हैं।'

DEC 16, 2021 15:55 IST

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

आज प्राकृतिक खेती पर गुजरात के आणंद में आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, 'आज हमारे साथ लगभग 8 करोड़ किसान जुड़े हैं। कॉन्क्लेव का असर सिर्फ गुजरात में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में होगा, जिसका फायदा सभी किसानों को मिलेगा। खाद्य प्रसंस्करण, प्राकृतिक खेती इन सभी मुद्दों से कृषि क्षेत्र को बदलने में मदद मिलेगी।'

DEC 16, 2021 15:18 IST

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में कौन सी योजनाएं हैं शामिल?

पीएमकेएसवाई में दो और योजनाएं शामिल हैं- 'पर ड्राप मोर क्रॉप' (Per Drop More Crop) योजना, जिसका कार्यान्वयन कृषि विभाग करता है और 'वाटरशेड डेवलपमेंट योजना', जिसका कार्यान्वयन ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबंधित लैंड रिसोर्स डेवलपमेंट विभाग करता है।

DEC 16, 2021 14:45 IST

क्या है इसका उद्देश्य?

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) का उद्देश्य एक्सेलरेटेड इरीगेशन बेनिफिट प्रोग्राम (AIBP) और हर खेत को पानी (HKKP) पहुंचाना है। 

DEC 16, 2021 14:10 IST

कब शुरू हुई थी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत?

22 लाख किसानों में 2.5 लाख अनुसूचित जाति और 2 लाख अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसान शामिल हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत साल 2015 में एक अम्ब्रेला स्कीम की तरह हुई थी।

DEC 16, 2021 13:36 IST

कितनी आएगी लागत?

कृषि सिंचाई योजना को आगे बढ़ाने पर कुल लागत 93,068 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दी है।

DEC 16, 2021 13:00 IST

22 लाख किसानों को ऐसे होगा फायदा

सिर्फ किसान सम्मान निधि ही नहीं, किसानों के लिए सरकार की कई और योजनाएं उपलब्ध हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana, PMKSY) को साल 2021 से पांच वर्ष बढ़ाकर साल 2026 तक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे 22 लाख किसानों को फायदा होगा।

DEC 16, 2021 12:24 IST

पीएम मोदी ने किसानों से जैविक खेती की अपील की- अमित शाह

केंद्रीय सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में कहा कि, '2019 के बाद से पीएम मोदी ने किसानों से जैविक खेती (organic farming) करने की अपील की है, जैसे गाय के गोबर की खाद से भूमि की उर्वरता में सुधार होता है। जैविक उत्पादन समय की मांग है।'

DEC 16, 2021 11:45 IST

इस वित्त वर्ष में अब तक किसानों को कितना लाभ हुआ?

चालू वित्त वर्ष की तीसरी किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं अगर पहली तो किस्तों की बात करें, तो अप्रैल-जुलाई तिमाही में किसानों को रिकॉर्ड 11,11,09,918 रुपये का लाभ मिला। इसके बाद दूसरी तिमाही यानी अगस्त से नवंबर में किसानों को 11,09,09,130 रुपये मिले थे।

DEC 16, 2021 11:09 IST

वित्त वर्ष 2020-21 में किसानों को कितना मिला लाभ?

वित्त वर्ष 2020-21 में किसानों को पहले के वर्षों के मुकाबले अधिक पैसे मिले। पहली तिमाही (अप्रैल से जुलाई) में किसानों को 10,49,31,254 रुपये दिए गए। दूसरी तिमाही (अगस्त से नवंबर) के लिए किसानों को 10,22,82,937 और आखिरी तिमाही (दिसंबर से मार्च) के लिए किसानों को 10,23,49,443 रुपये का फायदा हुआ।

DEC 16, 2021 10:26 IST

वित्त वर्ष 2019-20 में किसानों को कितने पैसे दिए गए?

वित्त वर्ष 2019-20 में पहली तिमाही (अप्रैल से जुलाई) के लिए किसानों को 6,63,27,588 रुपये दिए गए थे। यह राशि इससे पिछली किस्त के लगभग दोगुनी थी। वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (अगस्त से नवंबर) के लिए किसानों को 8,76,21,280 रुपये दिए गए। इसके बाद आखिरी तिमाही (दिसंबर से मार्च) के लिए किसानों को 8,96,00,164 रुपये का लाभ मिला।

DEC 16, 2021 09:53 IST

योजना के तहत पहली बार किसानों को कब लाभ मिला था?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सबसे पहली बार 3,16,10,699 रुपये जारी किए गए थे। यह राशि साल 2018-19 की दिसंबर-मार्च तिमाही के लिए थी।

DEC 16, 2021 09:16 IST

किसान मान धन योजना में व्यापक संशोधन करे सरकारः संसदीय समिति

पीएम किसान योजना के इतर संसद की एक समिति ने प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के क्रियान्वयन को लेकर चिंताएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना की तरफ ज्यादा किसानों को आकर्षित करने के लिए सरकार को इसमें व्यापक संशोधन करने चाहिए। यह स्वैच्छिक योजना सितंबर, 2019 में शुरू की गई थी। इसमें लघु एवं सीमांत किसानों को अंशदान देकर पेंशन लेने का विकल्प दिया जाता है।

DEC 16, 2021 08:22 IST

परिचय पत्र का दुरुपयोग करने वाले 123 लोग गिरफ्तार

सरकार ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के तहत पंजीकरण कराने के लिए ब्लॉक एवं जिला अधिकारियों के परिचय पत्रों का दुरुपयोग करने के लिए इस साल 123 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पीएम-किसान योजना के तहत सभी पात्र किसानों को 6,000 रुपये की वार्षिक राशि मिलती है। यह उन्हें दो हजार रुपये की तीन किश्तों में दी जाती है।

DEC 16, 2021 07:39 IST

आज पीएम करेंगे किसानों को संबोधित

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में आज एक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसका भाजपा देशभर के 9,500 मंडलों में सीधा प्रसारण करेगी। भाजपा ने कहा कि भाषण सुनने के लिए पार्टी के चुने हुए प्रतिनिधि भी किसानों के साथ मौजूद रहेंगे।

DEC 15, 2021 23:14 IST

पिछले साल 25 दिसंबर को पीएम मोदी ने किसानों के खातों में पैसे भेजे थे


साल 2020 में 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों में पैसे भेजे थे उस दिन पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18 हजार करोड़ रुपए जारी किए थे,गौर हो कि पीएम किसान योजना की किस्त के तौर पर देश के करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।
 

DEC 15, 2021 21:44 IST

किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये किए जाते हैं ट्रांसफर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की गई थी, इस योजना के तहत 1 साल में 3 किस्तों में किसानों को सरकार 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है, हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।
 

DEC 15, 2021 21:03 IST

तो 16 दिसंबर को किसानों के खाते में डाले जा सकते हैं पैसे!

पीएम मोदी  गुजरात सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों पर आयोजित एक कृषि कार्यक्रम के समापन समारोह को 16 दिसंबर को 'ऑनलाइन' संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 5,000 किसानों के भाग लेने की संभावना है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि गुरुवार को पीएम किसान के पैसे किसानों के खाते में डाले जा सकते हैं।

DEC 15, 2021 20:18 IST

सरकार किसानों को 9 किस्त का पैसा भेज चुकी है

मोदी सरकार द्वारा इस बार भेजी जाने वाली पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त होगी, इससे पहले, सरकार किसानों को 9 किस्त का पैसा भेज चुकी है हालांकि जिन किसानों को नौवीं किस्त का पैसा नहीं मिला है, उन्हें इस बार वह भी पैसा मिल सकता है तब ऐसे किसानों के खातों में दो हजार रुपये की बजाय 4 हजार रुपये आएंगे।

DEC 15, 2021 18:04 IST

रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की है जरूरत?

इस सरकारी योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको राशन कार्ड नंबर के साथ आधार कार्ड (Aadhaar Card), बैंक पासबुक और डेक्लेरेशन फॉर्म की कॉपी जमा करनी होगी।

DEC 15, 2021 17:33 IST

नियमों में सरकार ने क्या किया बदलाव?

जब पीएम-पीएम-किसान योजना शुरू की गई थी, तो इसका लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों के परिवारों को मिलता था, जिनकी कुल लैंड होल्डिंग 2 हेक्टेयर तक थी। बाद में इस योजना को संशोधित किया गया और उनके लैंड होल्डिंग के आकार को देखे बिना सभी किसान परिवारों को इसका लाभ मिलने लगा।

DEC 15, 2021 16:59 IST

PM-KISAN योजना का लाभ कौन नहीं उठा सकता?

संवैधानिक पदों पर बैठे किसान परिवार, राज्य या केंद्र सरकार के अधिकारी और कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे पेशेवर, 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगी और पिछले आकलन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

DEC 15, 2021 16:26 IST

पेमेंट की जांच कैसे करें?

योजना के तहत मिलने वाली राशि की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं और 'फार्मर्स कॉर्नर' विकल्प में से लिंक का चयन करें। अब लाभार्थी स्थिति विकल्प चुनें, जहां आप आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। यहां एक सूची होगी जिसमें किसान का नाम और उसके खाते में पहुंचाई गई राशि लिखी होगी। अंत में आधार नंबर, या मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'Get Data' पर क्लिक करें।

DEC 15, 2021 15:52 IST

पीएम किसान वेबसाइट पर आधार की जानकारी कैसे सही करें? (How to correct Aadhaar details on PM Farmers website)

पीएम किसान वेबसाइट पर अपने आधार की जानकारी सही करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर 'Farmers Corner' पर जाएं और दिए गए विकल्प से लिंक का चयन करें। लिंक में दिए गए आधार एडिट ऑप्शन को चेक करें। अब आधार नंबर और उससे जुड़ी जानकारी की जांच करें। अगर जानकारी गलत है, तो कृषि विभाग कार्यालय पर जाकर ठीक करें।

DEC 15, 2021 15:25 IST

क्या राशन कार्ड है अनिवार्य?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने हाल ही में एक अहम बदलाव किया था। अब इस सरकारी योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए राशन कार्ड (Ration Card) अनिवार्य कर दिया गया है। राशन कार्ड दर्ज कराने के बाद ही आपको इस योजना का लाभ मिलेगा इसलिए पीएम किसान पोर्टल पर राशन कार्ड नंबर दर्ज करा लें।

DEC 15, 2021 14:53 IST

9वीं किस्त जारी करते समय पीएम मोदी ने क्या कहा था?

पीएम नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी की थी। तब उन्होंने कहा था कि, 'देश जब आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब भारत की स्थिति क्या होगी, ये तय करने में हमारी खेती और हमारे किसानों की अहम भूमिका है। भारत कृषि निर्यात के मामले में पहली बार दुनिया के टॉप-10 देशों में पहुंचा है। कोरोना काल में देश ने कृषि निर्यात के नए रिकॉर्ड बनाए हैं।'

DEC 15, 2021 14:20 IST

कब हुई थी पीएम किसान योजना की शुरुआत?

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसंबर 2018 से शुरू हो गई थी। यह भारत सरकार से 100 फीसदी वित्त पोषण के साथ एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता है।

DEC 15, 2021 13:44 IST

क्या होता है डीबीटी?

केंद्र सरकार न सिर्फ प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना, बल्कि कई अन्य योजनाओं के तहत सब्सिडी भी देती है, जो लाभार्थियों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। जब केंद्र सरकार सीधे तौर पर लाभार्थियों के खाते में पैसे डालती है, तो उसे ही 'डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर' कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें किसी तरह के फ्रॉड की कोई गुंजाइश नहीं होती है।

DEC 15, 2021 13:19 IST

किसानों को किस तरह मिलेगा पैसा?

सरकार की सबसे सफल योजनों में शामिल पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा प्रति वर्ष तीन किस्तों में दिया जाता है। इसके लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होती है। बल्कि पैसा डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में डाल दिए जाते हैं। इससे किसानों का काफी समय बचता है।

DEC 15, 2021 12:48 IST

लाभार्थियों की सूची में नाम न होने पर क्या करें?

अगर आपका नाम लाभार्थियों की सूची में नहीं होगा, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर पिछली सूची में आपका नाम था, लेकिन अपडेटेड सूची में आपका नाम नहीं है, तो आप हेल्पलाइन नंबर (011-24300606) पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

DEC 15, 2021 12:11 IST

ऑनलाइन कैसे करें ईकेवाईसी?

योजना का फायदा उठाने के लिए लाभार्थियों को eKYC कराना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी किस्त लटक सकती है। eKYC के लिए सबसे पहले किसान पीएम किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं और eKYC के नए विकल्‍प पर क्लिक करें। अब अपना आधार नंबर और इमेज टेक्स्ट डालें और OTP दर्ज करें। अगर आपने यह पूरा प्रोसेस ठीक से किया होगा, तो eKYC पूरी हो जाएगी।

DEC 15, 2021 12:10 IST

कैसे चेक करें पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची?

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची (PM Kisan Yojana beneficiary list) देखने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in) पर जाएं और फार्मर्स कॉर्नर में लाभार्थियों की सूची पर क्लिक करें। यहां अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव दर्ज करें और 'Get Report' पर क्लिक करें। अब आपको लाभार्थियों की सूची मिलेगी।

DEC 15, 2021 12:09 IST

इससे पहले सरकार ने किसानों को कब दिया था योजना का लाभ?

15 दिसंबर को सरकार किसानों के बैंक खातों में इसकी 10वीं किस्त डाल सकती है। जबकि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 9.75 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 19,509 करोड़ रुपये से अधिक पैसे दिए थे। इस सरकारी योजना के तहत धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।