PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10 Kist Beneficiary Status and List: भारत के किसानों की समस्याएं किसी से छुपी नहीं हैं। देश के अन्नदाताओं की दिक्कतें दूर करने के लिए केंद्र सरकार (Modi Government) हर संभव प्रयास कर रही है। किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं (Government Scheme) भी उपलब्ध हैं। जल्द ही सरकार की सबसे लाभदायक सरकारी योजना में से एक, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) की 10वीं किस्त आने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज सरकार किसानों को 2,000 रुपये दे सकती है।
प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की नकद राशि देती है। मालूम हो कि योजना के तहत सरकार किसानों को तीन किस्तों में पैसे देती है। पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच दी जाती है।

