Mehul Choksi in Dominica: अब व्हील चेयर पर भगोड़ा मेहुल चोकसी, अपील और दलील नहीं आ रही काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2021, 10:37 AM IST

तीन साल पांच महीने पहले भगोड़ा मेहुल चोकसी जब भारत से फरार हुआ तो उसे उम्मीद नहीं रही होगी उसे एक दिन ह्वील चेयर की सवारी करनी पड़ जाएगी। उसके प्रत्यर्पण के लिए सीबीआई टीम डोमिनिका में है

Mehul Choksi in Dominica: अब व्हील चेयर पर भगोड़ा मेहुल चोकसी, अपील और दलील नहीं आ रही काम
Photo Credit: IANS

मेहुल चोकसी इस समय डोमिनिका में है। एंटीगुआ से डोमिनिका में अवैध एंट्री के केस में वो अदालती कार्रवाई का सामना कर रहा है। बुधवार को अदालत में ह्वीलचेयर पर बैठकर अदालत पहुंचा। उसके वकीलों ने कई तरह की दलीलें पेश कीं। लेकिन जज ने पूछा कि उसके अवैध एंट्री के पीछे की वजह क्या थी और इस तरह से राहत देने से इंकार कर दिया। जज के इस फैसले के बाद मेहुल चोकसी के वकीलों ने कहा कि वो उपरी अदालत में अपील करेंगे। बता दें कि सीबीआई की एक टीम इस समय मेहुल चोकसी को डोमिनिका से भारत लाने के लिए डटी हुई है। 

सलाखों के पीछे मेहुल चोकसी
यह तस्वीर डोमिनिका की जिसमें मेहुल चोकसी सलाखों के पीछे नजर आ रहा है। उसकी एक आंख लाल है औक चोट के निशान भी हैं। मेहुल के वकीलों का दावा है कि उसे एंटीगुआ से अगवा करने के साथ साथ मारपीट की गई। उसे जबरदस्ती डोमिनिका लाया गया। इन सबके बीच एक मिस्ट्री वूमन का भी नाम सामने आया जिसे चोकसी का गर्लफ्रेंड बताया गया। चोकसी के मुद्दे पर एंटीगुआ साफ कर चुकी है कि अगर उसका भारत प्रत्यर्पण होता है तो उसे किसी तरह की आपत्ति नहीं होगी।


3 साल पांच महीने पहले ऐसा था चोकसी
यह तस्वीर उन दिनों की है जब मेहुल चोकसी ऐश की जिंदगी काट रहा था। उसे क्या पता था कि पीएनबी बैंक के साथ वो खेल खेल रहा था उसका खामियाजा यह होगा कि उसे भारत छोड़कर किसी दूसरे देश में शरण लेनी होगी। जो शख्स हमेशा भोगविलासी जीवन को जीता था उसे तीन साल पांच महीने पहले भारत छोड़कर चोरों की तरह निकलना पड़ा। मेहुल चोकसी बाहरी मुल्क से अपनी बेगुनाही के बारे में बहुत कुछ कहता रहा। लेकिन लोग एक सवाल पूछा करते थे कि अगर वो गलत नहीं था तो चोरी छिपे भारत को क्यों छोड़ दिया। 



घोटालाबाज चोकसी जब भारत से हो गया था फरार
पीएनबी बैंक के साथ घोटाला करने वाला मेहुल चोकसी देश छोड़कर भाग गया था। जब उसकी तलाश शुरू हुई तो पता चला कि वो एंटीगुआ में है और वहां का नागरिकता हासिल कर चुका है। भारतीय एजेंसियां जब उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कीं तो उसे एंटीगुआ की नागरिकता बचाव में आ जाती थी। लेकिन अब जब वो डोमिनिका में पकड़ा गया है तो इस बात की उम्मीद बढ़ गई है वो बहुत जल्द ही भारत की धरती पर होगा। 

End of Article