LIC Policy: एलआईसी (Life Insurance Corporation) भारत की सबसे बड़ी और विश्वसनीय बीमा कंपनी है। देश के करोड़ों लोगों को एलआईसी पर भरोसा है। एलआईसी ग्राहकों के लिए कई तरह की योजनाएं (Government Scheme) उपलब्ध कराती है। अगर आपके पास भी एलआईसी की कोई पॉलिसी है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अब भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने ग्राहकों के लिए लैप्स हुई पॉलिसी (LIC lapsed policy) को दोबारा शुरू करने के लिए एक योजना लेकर आया है।
बीमा कंपनी ने कहा कि, 'कोरोना वायरस महामारी ने बीमा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है। एलआईसी का यह अभियान पॉलिसीधारकों के लिए अपनी बंद पड़ी पॉलिसी को फिर से शुरू करने का एक अच्छा मौका है।' लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से सक्रिय करने पर लगने वाले शुल्क में छूट दी जा रही है।
लेट फीस में मिलेगी छूट
इस योजना के तहत ग्राहक अपनी बंद हुई बीमा पॉलिसी को दोबारा शुरू कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें लेट फीस में भी छूट दी जा रही है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि टर्म प्लान और उच्च जोखिम वाली बीमा योजनाओं पर ग्राहकों को छूट नहीं मिलेगी।
25 मार्च 2022 तक का है मौका
इस संदर्भ में एलआईसी ने कहा जो पॉलिसी प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हो चुकी हैं और जिन पॉलिसी की अवधि पूरी नहीं हुई है, इस योजना के तहत इन पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है। ग्राहक इसका लाभ 7 फरवरी से 25 मार्च 2022 तक उठा सकते हैं।
जानें कितनी मिल रही है छूट
एक लाख रुपये तक की कुल प्राप्त प्रीमियम वाली कंवेशनल और हेल्थ पॉलिसी के लिए एलआईसी लेट फीस में 20 फीसदी की छूट दे रही है। इसकी अधिकतम सीमा 2,000 रुपये है। इसी तरह 3 लाख रुपये से अधिक की प्रीमियम राशि के लिए, 30 फीसदी की छूट दी जा रही है, जिसकी सीमा 3,000 रुपये है।

