रेल यात्री ध्यान दें! तत्काल टिकट बुक करने से पहले जान लें ये टिप्स, चुटकियों में होगी कंफर्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 04:38 PM IST

IRCTC Tatkal Ticket Booking Online Tips: तत्काल बुकिंग में कन्फर्म टिकट प्राप्त करना इतना आसान नहीं है क्योंकि बहुत से लोग एक ही समय में टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं।

रेल यात्री ध्यान दें! तत्काल टिकट बुक करने से पहले जान लें ये टिप्स, चुटकियों में होगी कंफर्म

IRCTC Tatkal Ticket Booking: भारत में कोरोना वायरस (Covid Cases in India) के मामलों में गिरावट है। ऐसे में भारतीय रेलवे (Indian Railways) से कई लोग यात्रा कर रहे हैं। कईं लोग यात्रा की योजना भी बना रहे हैं और आईआरसीटीसी पर तत्काल टिकट (Tatkal tickets) बुक कर रहे हैं।

कन्फर्म तत्काल टिकट के लिए इस टिप को करें फॉलो (How to Book confirmed Tatkal ticket)
आईआरसीटीसी (IRCTC) के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक करते समय फॉर्म और कैप्चा भरने में ज्यादा समय लगता है। आपने देखा होगा कि जब तक आप सभी जानकारी भरते हैं, तब तक सभी तत्काल टिकट बुक हो जाती हैं और आप वेटिंग लिस्ट में आ जाते हैं। आप आईआरटीसीटीसी वेबसाइट पर एक विशेष सुविधा का उपयोग करके जानकारी भरने में लगने वाले समय को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आप सभी यात्रियों की जानकारी सेव कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी में लॉग इन करने के बाद आप अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी सेव कर सकते हैं, जो आपके साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसा करने पर जब भी आप अपने और अपने परिवार के लिए टिकट बुक करेंगे तो आपको फॉर्म भरने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।

अगली बार जब भी आप तत्काल टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर लॉग इन करें, तो 'नई जानकारी भरें' पर क्लिक करने के बजाय 'Add Existing' पर क्लिक करें। इससे सभी यात्रियों की जानकारी अपने आप भर जाएगी। फिर पते और पेमेंट मोड पर क्लिक करें। 

UPI से करें पेमेंट
पेमेंट मोड में पहुंचने के बाद, आप क्रेडिट कार्ड, UPI या डेबिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। ध्यान दें कि UPI भुगतान का सबसे तेज तरीका है। इसलिए तत्काल टिकट बुक करते समय यूपीआई का उपयोग करने का प्रयास करें। इस प्रक्रिया से कन्फर्म तत्काल टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

End of Article