Tatkal Ticket: ऐसे करें तत्काल टिकट की बुकिंग, ये है सबसे आसान तरीका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2022, 02:37 PM IST

How to Book Tatkal Ticket: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे से तत्काल टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इसका प्रोसेस बेहद आसान है।

Tatkal Ticket: ऐसे करें तत्काल टिकट की बुकिंग, ये है सबसे आसान तरीका

How to Book Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ई-टिकटिंग वेबसाइटके जरिए तत्काल ट्रेन टिकट की बुकिंग की सुविधा मुहैया कराता है। तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) उन यात्रियों के लिए होती है जो आखिरी समय या इमरजेंसी की स्थिति में यात्रा करते हैं। एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग का समय सुबह 10:00 बजे शुरू होता है। वहीं नॉन-एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 11:00 बजे से शुरू होती है।

हालांकि, तत्काल बुकिंग में कन्फर्म टिकट प्राप्त करना इतना आसान नहीं है क्योंकि बहुत से लोग एक ही समय में टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। त्काल टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो (Tatkal Ticket Booking Process)

  • तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाएं और लॉग इन करें।
  • आप तत्काल टिकट के लिए प्रति पीएनआर केवल 4 यात्रियों को बुक कर सकते हैं।
  • अपना मूल गंतव्य चुनें।
  • अब अपनी यात्रा की तारीख चुनें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • कोटा विकल्प में 'Tatkal' चुनें।
  • किसी भी ट्रेन के लिए आज की तारीख के लिए 'Book Now' पर क्लिक करें।
  • पूछी गई जानकारी भरें, जैसे- नाम, उम्र, सीट प्रेफरेंस, आदि।
  • पूछे गए कैप्चा को ध्यान से दर्ज करें।
  • भुगतान के लिए अपने बैंक का चयन करें।

मालूम हो कि सामान्य टिकट के अलावा इसपर तत्काल शुल्क (Tatkal Ticket Charges) भी लगता है। मार्च 2020 में जब सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी, तब रेलवे ने सामान्य यात्री ट्रेन सेवाओं का संचालन बंद कर दिया था। लेकिन बाद में भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन से पहले के दिनों की तरह सामान्य ट्रेनें चलाने की घोषणा की।

End of Article