बिजनेस

आनंद राठी IPO शेयर अलॉटमेंट आज, मिला या नहीं, कहां और कैसे करें चेक

IPO Anand Rathi IPO Allotment: आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकर्स IPO का शेयर अलॉटमेंट आज, 26 सितंबर को हो सकता है। IPO में आवेदन करने वाले अपने शेयर अलॉटमेंट की स्टेटस BSE, NSE या कंपनी के रजिस्ट्रार MUFG Intime India की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। जानें कैसे करें।

Image

आनंद राठी आईपीओ शेयर अलॉटमेंट

Photo : iStock

IPO Anand Rathi IPO Allotment: आनंद राठी IPO का शेयर अलॉटमेंट आज (26 सितंबर) हो सकता है। आनंद राठी का IPO काफी अच्छा चल रहा है। 745 करोड़ रुपये के इस IPO में निवेशकों ने तीन दिन की बोली के दौरान लोगों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई। 23 से 25 सितंबर के बीच इसे करीब 21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, मतलब बहुत ज्यादा लोग इसमें निवेश करना चाहते थे।

Anand Rathi IPO अलॉटमेंट स्टेटस कैसे देखें?

IPO में आवेदन करने वाले लोग अपना शेयर अलॉटमेंट यानी कितने शेयर मिले, ये स्टेटस आज चेक कर सकते हैं। यह जानकारी आप इन जगहों पर देख सकते हैं:- BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज), NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज), कंपनी के रजिस्ट्रार की वेबसाइट, MUFG Intime India

MUFG Intime India वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • इस लिंक पर जाएं: https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html
  • ड्रॉपडाउन में ‘आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकर्स’ चुनें।
  • अपना पैन नंबर, आवेदन संख्या या डीपी क्लाइंट आईडी दर्ज करें।
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

NSE वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे देखें?

  • इस लिंक पर जाएं: https://www.nseindia.com/products/dynaContent/equities/ipos/ipo_login.jsp
  • इक्विटी IPO से ‘आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकर्स’ कंपनी चुनें।
  • पैन नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा।

BSE वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस कैसे देखें?

  • BSE की वेबसाइट खोलें।
  • ‘निवेशक’ सेक्शन पर जाएं।
  • ‘निवेशक सेवाएं’ में ‘जारी आवेदन के स्टेटस’ चुनें।
  • ‘एप्लिकेशन स्टेटस चेक’ पर क्लिक करें।
  • इक्विटी को इश्यू प्रकार में चुनें।
  • ‘इश्यू का नाम’ और अपना पैन नंबर भरें।
  • ‘सर्च’ पर क्लिक करें और स्टेटस देखें।

आनंद राठी IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)

IPO के शेयर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में करीब 8-9% प्रीमियम (GMP) पर बिक रहे थे। मतलब IPO प्राइस से यह शेयर थोड़े महंगे बिक रहे थे, जो अच्छा संकेत माना जाता है।

IPO Anand Rathi IPO लिस्टिंग की तारीख

आनंद राठी के शेयर 30 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज (BSE और NSE) पर लिस्ट होंगे।

IPO Anand Rathi IPO का आरक्षण

50% शेयर संस्थागत निवेशकों (Qualified Institutional Buyers) के लिए थे। 35% शेयर खुदरा निवेशकों (Retail Investors) के लिए आरक्षित थे। 15% शेयर गैर-संस्थागत निवेशकों (Non-Institutional Investors) के लिए रखे गए थे।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article