Best Reclining Rear Seat Cars: एक ग्राहक के लिए कार खरीदना केवल बजट और सुरक्षा से जुड़ा मामला नहीं होता है। एक नई कार कितनी आरामदायक है यह भी मायने रखता है। ग्राहकों के आराम को ध्यान में रखते हुए ही कार में Reclining Rear Seats की सुविधा दी जाती है। Reclining Rear Seats यानी गाड़ी में आप पीछे की सीट को पीछे की ओर झुका सकते हैं। इससे बैठने का पोजीशन बदलकर आराम और लेगरूम बढ़ाया जा सकता है। आप भी कम्फर्ट को ध्यान रखते हुए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको पांच ऐसी गाड़ियों की जानकारी दे रहे हैं, जिनमें Reclining Rear Seats की सुविधा मिलती है-
Nissan Gravite
इस लिस्ट में Nissan Gravite का नाम शामिल है। यह एक सबसे सस्ती एमपीवी भी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.65 लाख रुपए है। इस कार में दूसरी पंक्ति में रीक्लाइनिंग सीट की सुविधा मिलती है। यह सुविधा खासकर लंबे सफर को आरामदायक बनाती है। इसके अलावा, केबिन में डुअल-टोन अपहोल्स्टरी, सूएड इंसर्ट्स और 7-सीटर लेआउट मिलता है। Nissan Gravite में 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी हैं।
Renault Triber
ग्रेवाइट की तरह Renault Triber भी रीक्लाइनिंग सीट वाला एक बेहद प्रैक्टिकल विकल्प है। इसकी कीमत लगभग 5.76 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें बीच की पंक्ति की सीटें स्लाइड और रीक्लाइन दोनों कर सकती हैं, जिससे पैसेंजर्स को लेगरूम एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है। तीसरी पंक्ति को फ्लैट भी किया जा सकता है, जिससे जरूरत पर ढेर सारा सामान आसानी से रखा जा सकता है।
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga का नाम भारतीय MPV सेगमेंट में उन कारों में से एक है जो कंफर्ट, स्पेस और प्रैक्टिकल यूज तीनों का अच्छा संतुलन देती है। खासकर फैमिली यात्राओं और लंबी ड्राइव के दौरान इसका कंफर्ट लेवल बहुत पसंद किया जाता है। कंपनी की ओर से ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए दूसरी पंक्ति की सीट रीक्लाइनिंग और स्लाइडिंग मिलती हैं। Maruti Suzuki Ertiga की शुरुआती कीमत लगभग 8.80 लाख रुपए पड़ती है।
Toyota Rumion
Toyota Rumion को भारत में MPV के रूप में पेश किया जाता है, जो कि रोजमर्रा की जरूरतों के साथ फैमिली यात्राओं को आरामदायक बनाता है। इसका इंटीरियर डिजाइन खासतौर पर कम्फर्ट और स्पेस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और Reclining Rear Seats इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। Rumion की कीमत लगभग 10.51 लाख रुपए पड़ती है।
Tata Sierra
लिस्ट में प्रीमियम एंड पर Tata Sierra का नाम शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 15.99 लाख रुपए से शुरू होती है। यह गाड़ी भारत में एक स्टाइलिश और कम्फर्ट-ओरिएंटेड SUV के रूप में सामने आई थी, जिसने अपने रिलैक्सिंग सीटिंग एक्सपीरियंस और दिखने में यूनिक डिजाइन के कारण खूब ध्यान खींचा था। इसका केबिन बड़े वाहन की तरह आराम देने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें Reclining Rear Seats और फेमिली-फ्रेंडली कंफर्ट फीचर्स शामिल हैं।
