वायरल न्यूज़

इतना खतरनाक नजारा! उफनते झरने के बीच फोटो खींचते दिखे पर्यटक, Video देख कांप उठे लोग

भारी बारिश के बाद झरने का पानी बेहद तेज बहने लगा। उफनते झरने के बीच पुल पर खड़े पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

ऊफनते झरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। (X/@FLCons)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको प्रकृति की ताकत का अंदाजा हो जाएगा। वीडियो (Video) में दुनिया के मशहूर इगुआजू वॉटरफॉल (waterfall) का बेहद खतरनाक रूप दिखाई दे रहा है। भारी बारिश के बाद झरने में पानी का बहाव इतना तेज दिख रहा है जैसे मानो समुद्र की लहरें अपनी उफान पर हों। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान कुछ पर्यटक पुल पर खड़े होकर तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।

उफनते झरने को देख दहल जाएंगे आप

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया अकाउंट @FLCons से शेयर किया गया है। वीडियो में इगुआजू वॉटरफॉल्स का पानी सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा उफनता हुआ नजर आ रहा है। तेज बहाव के कारण पानी का रंग भी भूरा और सफेद दिखाई दे रहा है। नीचे पानी इतनी तेजी से गिर और बह रहा है कि कुछ पल के लिए इसे देखना भी बहुत डरावना लग रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

इगुआजू फॉल्स कहां है?

इगुआजू फॉल्स अर्जेंटीना और ब्राजील की सीमा पर स्थित है। यह अकेला झरना नहीं, बल्कि कई छोटे-बड़े झरनों का एक विशाल सिस्टम है। इसका फैलाव करीब 2.7 किलोमीटर तक है और इसमें 275 से ज्यादा झरने शामिल हैं। इनमें सबसे मशहूर हिस्सा गार्गांटा डेल डियाब्लो यानी डेविल्स थ्रोट (Garganta del Diablo यानी Devil’s Throat) है। बारिश के मौसम में यहां पानी का बहाव काफी बढ़ सकता है। यही वजह है कि भारी बारिश के दौरान झरने का नजारा बेहद शानदार होने के साथ-साथ खतरनाक भी हो जाता है। कुछ हिस्सों में पानी की तेज धार इतनी शक्तिशाली दिखाई देती है कि देखने वालों को प्रकृति की ताकत का एहसास हो जाता है।

पुल के नीचे मौत जैसा मंजर, फिर भी फोटो लेते रहे पर्यटक

वायरल वीडियो (Viral Video) में सबसे ज्यादा ध्यान पर्यटकों पर जा रहा है। तेज बहाव के बावजूद कुछ लोग पुल या वॉकवे पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। कोई तस्वीर ले रहा है तो कोई वीडियो बना रहा है। वीडियो देखने वाले लोग यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतना खतरनाक नजारा सामने होने के बावजूद लोग वहां खड़े होकर फोटो लेने की हिम्मत कैसे कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे प्रकृति की ताकत बताया। कुछ लोगों ने कहा कि वे ऐसी जगह पर जाने की बजाय दूर से ही नजारा देखना पसंद करेंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article