बॉलीवुड

Independence Day 2026: देशभक्ति में डूबे सितारे, कंगना ने लहराया तिरंगा तो प्रियंका चोपड़ा बोलीं- गर्व है हमें...

Bollywood Stars Wishes On Independence Day 2026: आजादी के 80वें महोत्सव पर बॉलीवुड के कई सितारे देशभक्ति में चूर नजर आए। कंगना रनौत से लेकर प्रियंका चोपड़ा जैसे कई सितारों ने इस खास मौके पर पोस्ट शेयर की है।

Image

Independence Day 2026: कंगना रनौत सहित इन सितारों ने शेयर की पोस्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स/इंस्टाग्राम)

Bollywood Stars Wishes On Independence Day 2026: भारत आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। आजादी के 80वें महोत्सव पर कई बॉलीवुड सितारे भी देशभक्ति में डूबे नजर आए। बॉलीवुड सितारों ने भी पोस्ट शेयर कर फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, साथ ही देश के लिए अपने प्रति प्यार को भी दुनिया के सामने जाहिर किया। जहां एक तरफ कंगना रनौत अपनी लेटेस्ट वीडियो में तिरंगा लहराती दिखाई दीं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में रहते हुए भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर ट्वीट साझा कर सबको शुभकामनाएं दीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड स्टार्स की इन पोस्ट पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Awarapan 2: फैंस को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे Emraan Hashmi और Disha Patani, पार्ट 3 पर दिया अपडेट

    बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक्स पर लहराते हुए तिरंगे की तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "गर्व है हमें जहां से हम आए हैं। उम्मीद है उस चीज के लिए, जिसकी ओर हम आगे बढ़ रहे हैं।" अक्षय कुमार ने एक्स पर वीडियो साझा कर लिखा, "हमारे तिरंगे की शान यूं ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आंख में एक बेहतर कल का सपना रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Puja Banerjee-Kunal Verma दूसरी बार बने मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने दिया नन्ही परी को जन्म

      बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने इंस्टाग्राम पर तिरंगों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "दुनिया को देख रही हूं। मेरा दिल उन लोगों के लिए आभार से भर आया है, जिन्होंने ये संभव किया कि हम बोल सकें कि आजादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। नेवी, एयरफोर्स, जवानों को जिन्होंने ये संभव किया, उन्हें मेरा सलाम है।" दूसरी ओर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह तिरंगा लहराती दिखाई दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "आजादी की शुभकामनाएं।"

      Independence Day पर कंगना रनौत और अजय देवगन ने शेयर की स्टोरी

      Independence Day पर कंगना रनौत और अजय देवगन ने शेयर की स्टोरी

      एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह तिरंगा को थामे नजर आए। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, "हर बार जब तिरंगा ऊपर जाता है, दिल थोड़ा और ऊंचा हो जाता है। स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमेशा गर्व रहेगा, हमेशा आभार रहेगा। जय हिंद।" अजय देवगन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "उस आजादी के लिए जिसने हमें सपना देखने, रचना करने और निर्माण करने वाला बनाया। आजादी की शुभकामनाएं।"

      टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों के साथ कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे तिरंगा पकड़े नजर आए। रुपाली गांगुली ने लिखा, "भारत माता की जय। आजादी के लिए आभारी हूं जिसका जश्न आज हम मनाते हैं और हर उस हाथ का शुक्रिया जिसने इस राष्ट्र का निर्माण किया। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article