Karnataka School Education New Digital Era: कर्नाटक सरकार ने राज्य के छात्रों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाने और उन्हें आधुनिक तकनीक से लैस करने के उद्देश्य से एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने 'एआई अक्षर अभियान' (AI Akshara Abhiyaan) और 'कोडिंग गुरुकुल' (Coding Gurukul) जैसी दूरदर्शी पहलों की घोषणा की। सरकार का मानना है कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी एक नए युग का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जिसमें एआई और कोडिंग का ज्ञान होना छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और करियर के लिए बहुत जरूरी है।
कक्षा 6 से शुरू होगी AI और कोडिंग की पढ़ाई
'फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ परेड ग्राउंड' में अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से ही एआई (AI) और कोडिंग की शिक्षा अनिवार्य रूप से शुरू की जाएगी। इस पहल के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं -
- कम उम्र से ही छात्रों में लॉजिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और डिजिटल स्किल्स को निखारना है। इससे उनकी स्किल्स बेहतर तौर पर डेवलप होंगी
- कर्नाटक के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेक-कंपनियों और वैश्विक नौकरी बाजार के अनुकूल तैयार करना।
- राज्य के स्कूलों और कॉलेजों के बुनियादी ढांचे व शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार करना।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM का युवाओं को संदेश: 'इनोवेशन हब' बनेगा भारत, भविष्य में इन 5 क्षेत्रों में बढ़ेंगे करियर के ऑप्शन
बेंगलुरु में बनेगा देश का पहला सरकारी AI विश्वविद्यालय
कर्नाटक सरकार ने इस ऐतिहासिक घोषणा के साथ ही बताया कि राज्य की सरकार बेंगलुरु में भारत का पहला सरकारी एआई विश्वविद्यालय (Government AI University) स्थापित करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस ग्लोबल प्रोजेक्ट के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है और पूरी दुनिया इस पर अपनी नजर बनाए हुए है। यह विश्वविद्यालय रिसर्च, और इनोवेशन के साथ उच्च तकनीकी शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनेगा। इन पहलों के जरिए कर्नाटक देश में डिजिटल साक्षरता और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में एक नया मॉडल पेश करने जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का ऐतिहासिक ऐलान: 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी मुफ़्त AI ट्रेनिंग और डिजिटल कोचिंग
