ऑटो न्यूज़

Maruti की 7 नई SUV लेंगी भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री, जानिए क्या है कंपनी का बड़ा प्लान

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki आने वाले वर्षों में अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी करीब 7 नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Image

मारुति की 7 नई एसयूवी जल्द लेंगी एंट्री (प्रतिकात्मक इमेज)

Maruti Suzuki ने 2031 तक हर साल 70 लाख गाड़ियों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए Maruti Suzuki भारतीय बाजार में करीब 7 नई SUVs लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी का फोकस केवल पेट्रोल इंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि New Energy Vehicles यानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ-साथ CNG, CBG और Flex-Fuel जैसी तकनीकों पर भी रहेगा।

आ रहा है Maruti Suzuki Ignis का रिप्लेसमेंट

इन अपकमिंग एसयूवी में सबसे ज्यादा चर्चा Y43 कोडनेम वाली माइक्रो एसयूवी को लेकर हो रही है। यह मॉडल कंपनी की मौजूदा Fronx से नीचे पोजिशन किया जाएगा और इसका सीधा मुकाबला Tata Punch और Hyundai Exter जैसी लोकप्रिय माइक्रो SUV से होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि नई SUV को हाल ही में बंद की गई Maruti Suzuki Ignis के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

Tata Punch और Hyundai Exter को मिलेगी टक्कर

Maruti Suzuki Y43 को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है, जो पहली बार कार खरीदेंगे और कम कीमत में SUV जैसा डिजाइन, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और कॉम्पैक्ट साइज चाहते हैं। भारतीय शहरों में छोटी SUV की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी के लिए यह सेगमेंट काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

स्पोर्टी और अपराइट एसयूवी वाला डिजाइन

नई माइक्रो SUV में स्पोर्टी और अपराइट SUV डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। इसका प्लेटफॉर्म Suzuki के HEARTECT आर्किटेक्चर पर आधारित हो सकता है। यही प्लेटफॉर्म Swift, Fronx, Baleno और Dzire जैसे मॉडलों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

कई पावरट्रेन विकल्प मिल सकते हैं

Maruti Suzuki Y43 की सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टी-पावरट्रेन विकल्प हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी CNG और CBG पावरट्रेन का विकल्प भी दे सकती है।

कंपनी 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन पर भी विचार कर सकती है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं, 1.2-लीटर Z-Series इंजन पर आधारित स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन भी भविष्य में लाइनअप का हिस्सा बन सकता है।

2031 तक 7 नई SUVs पर फोकस

Y43 के अलावा Maruti Suzuki अपने मौजूदा SUV मॉडल्स को भी अपडेट करने की तैयारी में है। Brezza के फेसलिफ्ट के बाद कंपनी Fronx और Jimny के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। Fronx फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान हाइब्रिड बैज और ADAS तकनीक के साथ देखा जा चुका है।

इसके अलावा Maruti Suzuki Grand Vitara का नया 7-सीटर वर्जन भी डेवलप कर रही है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article