Upcoming Mahindra Pickup Truck: Mahindra भारतीय बाजार में अपनी नए पिकअप ट्रक को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रहा है। अब कंपनी ने आखिरकार अपने नए ग्लोबल पिक-अप का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इस पिकअप ट्रक का ग्लोबल डेब्यू 14 अगस्त 2026 को होने वाला है। इससे पहले सामने आई जानकारी में दावा किया गया था कि इसका प्रोडक्शन वर्जन के आसपास पेश किया जा सकता है।
नई पिकअप को कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों को ध्यान में रखकर डेवलप किया है। इसका कॉन्सेप्ट वर्जन Mahindra ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में पेश किया था। प्रोडक्शन मॉडल को एक Lifestyle Pickup के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा।
Scorpio-N से मिलता-जुलता होगा डिजाइन
नई Mahindra Scorpio-N Pik Up का डिजाइन काफी हद तक Scorpio-N SUV से इंस्पायर्ड नजर आता है। हालांकि, पिकअप ट्रक को ज्यादा लंबा और मस्कुलर बॉडी डिजाइन दिया गया है। इसके पीछे की तरफ एक बड़ा Cargo Bed दिया गया है, जो इसे SUV से अलग पहचान देता है।
फ्रंट में चौड़ी Multi-Slat Grille दिखाई देती है, जिसके बीच में Mahindra का Twin-Peak Logo दिया गया है। इसके अलावा इसमें Vertically Stacked LED Headlamps और Slim LED Daytime Running Lights देखने को मिलती हैं। टीजर से पता चलता है कि नई पिकअप का फ्रंट Scorpio-N की तुलना में ज्यादा चौड़ा और दमदार दिखाई देता है।
साइड प्रोफाइल में Double-Cab Layout साफ नजर आता है। इसके साथ एक लंबा Cargo Bed दिया गया है। गाड़ी में बड़े Wheel Arches, प्रमुख Roof Rails और बड़े Alloy Wheels भी देखने को मिलते हैं। उम्मीद है कि इसका Wheelbase Scorpio-N SUV से लंबा होगा। मौजूदा Scorpio-N का Wheelbase 2,750mm है।
पीछे मिलेगा अलग पिकअप लुक
नई पिकअप के रियर डिजाइन को भी काफी दमदार रखा गया है। इसमें Vertically Stacked C-Shaped LED Tail-Lamps दिखाई देती हैं। Tailgate पर बड़े अक्षरों में MAHINDRA लिखा हुआ है। रियर ग्लास के ठीक नीचे एक Horizontal Lighting Element भी दिया गया है, जो पिकअप के डिजाइन को अलग पहचान देता है। इसके अलावा लंबा Cargo Bed इसे एक प्रैक्टिकल Lifestyle Pickup बनाने में मदद करेगा।
Scorpio-N वाला इंजन मिल सकता है
Mahindra ने अभी तक नई Global Pik Up के Technical Specifications की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, संभावना है कि कंपनी इसमें Scorpio-N SUV वाले ही Powertrain Options का इस्तेमाल कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसमें 2.0-लीटर Turbocharged Petrol और 2.2-लीटर Diesel Engine मिल सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-Speed Manual और 6-Speed Torque Converter Automatic शामिल होने की उम्मीद है।
