ऑटो न्यूज़

2026 Skoda Slavia Facelift लॉन्च, शुरुआती कीमत 10 लाख, 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ हुई एंट्री

स्कोडा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Skoda Slavia Facelift लॉन्च कर दी है। इस मॉडल को नए गियरबॉक्स के साथ लाया गया है।

Image

Skoda Slavia Facelift हो गई लॉन्च (Photo: skoda auto)

स्कोडा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान Slavia का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। 2026 Skoda Slavia Facelift की शुरुआती कीमत 10 लाख रखी गई है। कंपनी ने इस सेडान को अगस्त 2026 में आधिकारिक तौर पर पेश किया था। नया मॉडल डिजाइन में मामूली बदलावों के साथ ज्यादा फीचर्स और नए गियरबॉक्स के साथ आया है। इसे Classic, Classic Plus, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo जैसे छह वेरिएंट में पेश किया गया है।

कीमत

कीमत की बात करें तो Slavia की शुरुआती कीमत 10 लाख है और टॉप Monte Carlo 1.5 TSI AT की कीमत 18.84 लाख तक जाती है-
Trim / Variant1.0 TSI MT1.0 TSI AT1.5 TSI AT
Classic10.00 लाख रुपये——
Classic+10.99 लाख रुपये12.49 लाख रुपये—
Signature13.94 लाख रुपये14.94 लाख रुपये—
Sportline14.34 लाख रुपये15.34 लाख रुपये—
Prestige15.89 लाख रुपये16.89 लाख रुपये18.59 लाख रुपये
Monte Carlo—17.29 लाख रुपये18.84 लाख रुपये

डिजाइन

Skoda Slavia Facelift

Skoda Slavia Facelift हो गई लॉन्च

नई Slavia में कंपनी ने इसके सिंपल और क्लीन डिजाइन को बरकरार रखा है, लेकिन फ्रंट और रियर हिस्से में कई बदलाव किए हैं। इसमें नए L-शेप LED डे-टाइम रनिंग लैंप, ग्रिल के निचले हिस्से में फॉक्स कार्बन-फाइबर इंसर्ट, अपडेटेड फ्रंट बंपर और कॉर्नरिंग फंक्शन वाले नए LED फॉग लैंप मिलते हैं।साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, 1.5-लीटर के ज्यादा पावरफुल वेरिएंट में रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। कार में नए 16-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक ORVMs के साथ इंटीग्रेटेड LED टर्न इंडिकेटर और शार्क-फिन एंटीना मिलता है। पीछे की तरफ नए LED टेल-लैंप में डायनेमिक टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं, जिन्हें फॉक्स कार्बन-फाइबर ट्रिम से जोड़ा गया है।

इंटीरियर

Slavia facelift में ब्लैक और बेज डुअल-टोन इंटीरियर थीम बरकरार है। इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पियानो-ब्लैक डैशबोर्ड ट्रिम मिलता है। कार में नया 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और अपडेटेड 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ Google Assistant मिलता है।

फीचर्स

इसका खास फीचर फर्स्ट-इन-सेगमेंट रियर मसाजिंग सीट्स हैं। इसके अलावा सिंगल-पेन सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, हिल-होल्ड कंट्रोल, TPMS, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।

इंजन

Skoda Slavia Facelift

Skoda Slavia Facelift

Slavia facelift में 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलते हैं। 1.0-लीटर इंजन 115 PS और 178 Nm, जबकि 1.5-लीटर इंजन 150 PS और 250 Nm का आउटपुट देता है। छोटे इंजन के साथ नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि 1.5-लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DSG मिलता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article