ऑटोमोबाइल बाजार में मुकाबला और तेज होने वाला है, क्योंकि Nissan अपनी बिल्कुल नई C-सेगमेंट SUV को 7 अक्टूबर 2025 को ग्लोबली पेश करने जा रही है। इस नई SUV का मुकाबला सीधा Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Victoris जैसी लोकप्रिय गाड़ियों से होगा, हालांकि कंपनी ने इसका आधिकारिक नाम अभी नहीं बताया है, लेकिन खबरों की मानें तो इसका प्रोडक्शन वर्जन ‘Nissan Kait’ नाम से आ सकता है। भारत में यह SUV 2026 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है।
Renault Duster पर आधारित होगी नई Nissan SUV
नई Nissan मिडसाइज SUV को तीसरी पीढ़ी की Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा यानी इसके कई फीचर्स, इंजन ऑप्शन और तकनीक Duster से मिलती-जुलती हो सकती है, हालांकि Nissan का दावा है कि इसकी डिजाइन पूरी तरह नई होगी और इसे कंपनी की इंटरनेशनल डिजाइन टीम ने तैयार किया है।
डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर के मुताबिक, SUV में Nissan की सिग्नेचर ग्रिल दी गई है, जिसमें दो पतली क्रोम स्ट्रिप्स होंगी। साथ ही इसमें L-शेप में जुड़े हुए LED DRLs भी देखने को मिलेंगे, जो इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देंगे।
Nissan कई नई कार के संभावित फीचर्स
- बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- मल्टीपल ड्राइव मोड्स
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- रियर AC वेंट्स
- 360-डिग्री कैमरा
- इंजन ऑप्शन- पेट्रोल और हाइब्रिड में उपलब्ध
