ऑटो न्यूज़

New Maruti Suzuki Brezza किस रंग में खरीदें? जानिए किस वेरिएंट में मिलेगा कौन-सा कलर

अगर आप भी नई Brezza Facelift खरीदने जा रहे हैं तो बता दें इस एसयूवी को 10 कलर ऑप्शन के साथ खरीदने की सुविधा मिल रही है। लेकिन हर वेरिएंट के साथ हर तरह के कलर का ऑप्शन नहीं होगा।

Image

कितने रंग में आती है नई ब्रेजा (AI Generated Image)

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नई Brezza Facelift को कई नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है। इस बार कंपनी ने सिर्फ फीचर्स और डिजाइन में ही बदलाव नहीं किए हैं, बल्कि ग्राहकों को पहले से ज्यादा रंगों का विकल्प भी दिया है।

नई ब्रेजा में मिल रहे 10 कलर ऑप्शन

नई Brezza अब कुल 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें नए मोनोटोन और ड्यूल-टोन शेड्स भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप नई Brezza खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इससे पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सा रंग किस वेरिएंट में उपलब्ध है। दरअसल, ग्राहकों को हर वेरिएंट में हर कलर का ऑप्शन नहीं मिल रहा।

कौन-से 10 कलर मिल रहे

नई Brezza में कंपनी ने दो नए मोनोटोन रंग जोड़े हैं। इनमें Vivacious Orange और Lustrous Beige शामिल हैं। इसके अलावा, SUV को Pearl Arctic White, Pearl Bluish Black, Splendid Silver, Magma Grey और Sizzling Red जैसे रंगों में भी खरीदा जा सकता है। वहीं, स्पोर्टी लुक पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए ब्लैक रूफ के साथ तीन ड्यूल-टोन विकल्प भी दिए गए हैं। इनमें Arctic White with Bluish Black Roof, Sizzling Red with Bluish Black Roof और Lustrous Beige with Bluish Black Roof शामिल हैं।

हर वेरिएंट में नहीं मिलेगा हर कलर

अगर वेरिएंट के हिसाब से रंगों की बात करें, तो LXi वेरिएंट में सबसे सीमित विकल्प मिलते हैं। इसमें Splendid Silver, Sizzling Red, Pearl Arctic White और Magma Grey जैसे रंग उपलब्ध हैं।

VXi वेरिएंट में ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलते हैं। इसमें Splendid Silver, Sizzling Red, Pearl Arctic White, Magma Grey, Vivacious Orange और Lustrous Beige उपलब्ध हैं। वहीं Bluish Black रंग केवल टर्बो इंजन वाले VXi वेरिएंट में दिया गया है। हालांकि, इस वेरिएंट में ड्यूल-टोन कलर का विकल्प नहीं मिलता।

अगर आप ZXi या ZXi+ वेरिएंट खरीदते हैं, तो आपके पास सबसे ज्यादा कलर विकल्प होंगे। इन दोनों वेरिएंट्स में लगभग सभी मोनोटोन रंग उपलब्ध हैं। साथ ही White, Red और Lustrous Beige के साथ ब्लैक रूफ वाले ड्यूल-टोन विकल्प भी मिलते हैं, जो SUV को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं।

सीरियल नंबरकलर कलर टाइपउपलब्ध वेरिएंट
1Splendid SilverमोनोटोनLXi, VXi, ZXi, ZXi+
2Sizzling RedमोनोटोनLXi, VXi, ZXi, ZXi+
3Pearl Arctic WhiteमोनोटोनLXi, VXi, ZXi, ZXi+
4Magma GreyमोनोटोनLXi, VXi, ZXi, ZXi+
5Pearl Bluish BlackमोनोटोनVXi (केवल Turbo इंजन), ZXi, ZXi+
6Vivacious OrangeमोनोटोनVXi, ZXi, ZXi+
7Lustrous BeigeमोनोटोनVXi, ZXi, ZXi+
8Arctic White + Bluish Black Roofड्यूल-टोनZXi, ZXi+
9Sizzling Red + Bluish Black Roofड्यूल-टोनZXi, ZXi+
10Lustrous Beige + Bluish Black Roofड्यूल-टोनZXi, ZXi+
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article