ऑटो न्यूज़

नई Maruti Suzuki Brezza खरीदने का बना रहे प्लान, यहां समझें डाउन पेमेंट और EMI का पूरा गणित

क्या आप भी मारुति की नई ब्रेजा खरीदने का विचार बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में ब्रेजा के एंट्री मॉडल की खरीदारी पर मंथली ईएमआई का ही हिसाब बता रहे हैं।

Image

Maruti Suzuki Brezza की मंथली ईएमआई का हिसाब (AI Generated Image)

अगर आप नई Maruti Suzuki Brezza खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत जानना ही काफी नहीं है। कार खरीदते समय डाउन पेमेंट, बैंक लोन, ब्याज, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन जैसे कई अन्य खर्च भी जुड़ते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मारुति सुजुकी ब्रेजा के एंट्री मॉडल को खरीदते हैं तो हर महीने कितने रुपये की ईएमआई देनी होगी-

डाउन पेमेंट और ईएमआई का हिसाब

2026 Maruti Suzuki Brezza LXI Turbo की एक्स-शोरूम कीमत 7,39,900 रुपये है। हालांकि, शहर और राज्य के हिसाब से ऑन-रोड कीमत अलग-अलग हो सकती है क्योंकि रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क हर राज्य में अलग होते हैं। मान लेते हैं कि कार की ऑन-रोड कीमत लगभग 8.35 लाख रुपये पड़ती है। अगर खरीदार 1.50 लाख का डाउन पेमेंट करता है तो उसे करीब 6.85 लाख का कार लोन लेना होगा।

अब अगर बैंक यह लोन 9.50% सालाना ब्याज दर पर 7 साल (84 महीने) के लिए मंजूर करता है, तो हर महीने लगभग 11,100 से 11,300 के बीच EMI बन सकती है। इस हिसाब से औसत मासिक EMI करीब 11,200 रुपये मानी जा सकती है।

पूरे 7 साल में खरीदार बैंक को लगभग 9.40 लाख तक का भुगतान करेगा। इसमें मूल लोन राशि के साथ ब्याज भी शामिल होगा। यानी केवल ब्याज के रूप में करीब 2.55 लाख का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। अगर इसमें शुरुआती डाउन पेमेंट 1.50 लाख भी जोड़ दें, तो कार पर कुल खर्च लगभग 10.90 लाख तक पहुंच सकता है। हालांकि यह भी समझें कि यह राशि अनुमानित है और वास्तविक EMI बैंक की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस तथा लोन अवधि के अनुसार अलग हो सकती है।

डिटेल्सअनुमानित राशि/जानकारी
एक्स-शोरूम कीमत₹7,39,900
अनुमानित ऑन-रोड कीमत₹8.35 लाख
डाउन पेमेंट₹1.50 लाख
अनुमानित लोन राशि₹6.85 लाख
ब्याज दर (अनुमानित)9.50% प्रति वर्ष
लोन अवधि7 वर्ष (84 महीने)
अनुमानित मासिक EMI₹11,200
कुल बैंक भुगतानलगभग ₹9.40 लाख
अनुमानित कुल ब्याजलगभग ₹2.55 लाख
डाउन पेमेंट सहित कुल अनुमानित खर्चलगभग ₹10.90 लाख

दूसरे खर्चों का भी रखना होगा ध्यान

इसके अलावा, कार खरीदते समय केवल EMI ही नहीं, बल्कि अन्य खर्चों का भी ध्यान रखना चाहिए। ऑन-रोड कीमत में आमतौर पर RTO रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स, थर्ड पार्टी और कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस, फास्टैग, हैंडलिंग चार्ज और अन्य अनिवार्य शुल्क शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा समय-समय पर सर्विसिंग, इंश्योरेंस रिन्यूअल, ईंधन और मेंटेनेंस का खर्च भी आपके मासिक बजट का हिस्सा बनेगा।

कम कैसे होगी EMI

अगर आपके पास अधिक डाउन पेमेंट करने की क्षमता है, तो कोशिश करें कि लोन राशि कम रखें। इससे आपकी मासिक EMI भी घटेगी और पूरे लोन कार्यकाल में ब्याज पर होने वाला खर्च भी कम होगा। वहीं, अगर आप कम अवधि का लोन चुनते हैं तो EMI थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन कुल ब्याज का भुगतान काफी कम हो जाएगा।

किसी भी कार लोन को फाइनल करने से पहले अलग-अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें। कई बार कुछ बैंक कम प्रोसेसिंग फीस या बेहतर ब्याज दर की पेशकश करते हैं, जिससे कुल लोन लागत में अच्छी-खासी बचत हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article