ऑटो न्यूज़

इस ई-बाइक को चलाने के लिए नहीं पड़ती किसी लाइसेंस की जरूरत, कीमत 50 हजार से कम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 02:10 PM IST

मोटोवोल्ट ने भारतीय मार्केट में नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है जिसकी कीमत 50,000 रुपये से भी कम है और इसे सिर्फ 999 रुपये में बुक किया जा सकता है. सिंगल चार्ज में इस ई-बाइक को 120 किमी तक चलाया जा सकता है.

Image

सिंगल चार्ज में इसे 120 किमी तक चलाया जा सकता है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बहुत कम कीमत में मिली बढ़िया रेंज
  • 999 रुपये में बुक करें इलेक्ट्रिक बाइक
  • सिंगल चार्ज में चलेगी 120 किमी तक

MotoVolt URBN e-Bike: मोटोवोल्ट मोबिलिटी प्रा. लि. ने भारतीय मार्केट में अपनी बिल्कुल नई अर्बन ई-बाइक लॉन्च कर दी है. ये बिना पेट्रोल के चलने वाली यानी इलेक्ट्रिक बाइक है जिसे चलाने के लिए ग्राहकों को किसी तरह के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी. इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत महज 49,999 रुपये है और इसे सिर्फ 999 रुपये टोकन देकर बुक किया जा सकता है. अर्बन ई-बाइक कंपनी के 100 से ज्यादा रिटेल पॉइंट्स के जरिए उपलब्ध कराई जा रही है और चार रंग - येल्लो, ब्लू, रेड और ऑरेंज में इसे खरीदा जा सकता है.

अलग हो जाती है बैटरी

मोटोवोल्ट अर्बन इलेक्ट्रिक बाइक के साथ अलग हो सकने वाली यानी रिमूवेबल बीआईएस स्वीकृत बैटरी दी गई है. इसमें लगी बैटरी को घर के अंदर चार्ज किया जा सकता है, वहीं इलेक्ट्रिक बाइक घर के अंदर या पार्किंग में खड़ी की जा सकती है. अर्बन के साथ पैडल असिस्ट सेंसर दिया गया है, इसके अलावा कई राइडिंग मोड्स भी पैडलिंग या ऑटोमैटिक राइड प्रिफरेंस सपोर्ट के लिए दिए गए हैं. इसके अलावा सुरक्षा के लिए ई-बाइक के साथ इग्निशन की और हैंडल लॉक भी दिए गए हैं.

सिंगल चार्ज में चलेगी 120 किमी तक

अर्बन ई-बाइक का भार सिर्फ 40 किग्रा है और सिंगल चार्ज में इसे 120 किमी तक चलाया जा सकता है. अर्बन की टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है और 10 सेकंड से भी कम समय में ये इस रफ्तार पर आ जाती है. इसके साथ लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, वहीं इसके अगले और पिछले पहिये में क्रमशः डिस्क और ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं. सस्पेंशन की बात करें तो अगले हिस्से में स्प्रिंग और पिछले हिस्से में हाइड्रॉलिक सस्पेंशन दिए गए हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article