ऑटो न्यूज़

हीरो का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च को तैयार, बजट में मिलेगी जोरदार रेंज!

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 10:54 AM IST

हीरो मोटोकॉर्प का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड विडा 7 अक्टूबर को भारत में बिल्कुल नया और अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाला है. माना जा रहा है कि ये स्कूटर काफी सेफ होगा और कम कीमत पर जोरदार रेंज देगा.

Image

विडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 अक्टूबर 2022 को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हीरो ला रहा सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • बहुत कम बजट में मिलेगी धांसू रेंज
  • 7 अक्टूबर को भारत में होगा लॉन्च

Hero Electric Scooter: हीरो मोटोकॉर्प भारतीय ग्राहकों का पसंदीदा दो-पहिया ब्रांड है और अब कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है. हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विडा नामक एक अलग विंग तैयार की है और विडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 अक्टूबर 2022 को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है. एक ट्वीट में दावा किया गया है कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टेबल बैटरी और मॉडयुलर चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा. इस तकनीक की मदद से राइडर जब चाहे, जहां चाहे अपने ई-स्कूटर की बैटरी चार्ज कर सकता है.

किनसेहोगा मुकाबला

विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला ओला एस1 और एथर 450एक्स के अलावा टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक से होगा. विडा ने वादा किया है कि ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एक शानदार प्रोडक्ट होगा और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट को एक नए लेवल पर लेकर जाएगा.

कितनी आकर्षक होगी कीमत

हीरो मोटोकॉर्प के विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत काफी आकर्षक होने वाली है क्योंकि पहले से हीरो मोटोकॉर्प किफायती टू-व्हीलर्स के लिए फेमस है. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी कंपनी मुकाबले को कड़ी चुनौती देने के लिए विडा इस ईवी की कीमत को काफी कम रखेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों की जद में ये आ सके.

रेंज और सेफ्टी में कैसी होगी

बीते कुछ समय में वाहन निर्माता कंपनियों और भारत सरकार दोनों की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कई सारे कदम उठाए गए हैं. तो हीरो विडा ईवी के काफी सुरिक्षत होने का अनुमान है और इसकी रेंज भी जोरदार हो सकती है.

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article