महिंद्रा ने अपनी कॉम्बशन-इंजन एसयूवी लाइनअप पर बड़ी छूट का ऐलान किया है। हाल ही में हुई जीएसटी कटौती के बाद कंपनी ने कीमतों में कमी की है और इसके अलावा कई एक्स्ट्रा ऑफर भी दिए जा रहे हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक वेरिएंट-वार नई कीमतों की लिस्ट जारी नहीं की है।
जीएसटी कटौती और अतिरिक्त लाभों के चलते महिंद्रा की SUV रेंज अब पहले से कहीं अधिक किफायती हो गई है। बोलेरो, XUV 3XO और स्कॉर्पियो N पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं, जिससे ग्राहकों को त्योहारी सीजन में खरीदारी का बेहतर मौका मिलेगा। आइए देखते हैं कि महिंद्रा की कौन-सी गाड़ी कितने रुपये तक सस्ती हुई है।
महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो
कुल लाभ: 2.56 लाख रुपये तक
एक्स-शोरूम कीमत में कटौती: 1.27 लाख रुपये तक
अतिरिक्त लाभ: 1.29 लाख रुपये तक
नई कीमतें: अब 8.79 लाख रुपये से शुरू
महिंद्रा XUV 3XO
कुल लाभ: 2.46 लाख रुपये तक
एक्स-शोरूम कीमत में कमी: 1.56 लाख रुपये तक
अतिरिक्त लाभ: 90,000 रुपये तक
नई कीमतें: अब 7.28 लाख रुपये से शुरू
महिंद्रा थार
कुल लाभ: 1.55 लाख रुपये तक
कीमत में कटौती: 1.35 लाख रुपये तक
अतिरिक्त लाभ: 20,000 रुपये तक
नई कीमतें: अब 10.32 लाख रुपये से शुरू
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक
कुल लाभ: 1.96 लाख रुपये तक
कीमत में कमी: 1.01 लाख रुपये तक
अतिरिक्त लाभ: 95,000 रुपये तक
नई कीमतें: अब 12.38 लाख रुपये से शुरू
महिंद्रा स्कॉर्पियो N
कुल लाभ: 2.15 लाख रुपये तक
कीमत में कमी: 1.45 लाख रुपये तक
अतिरिक्त लाभ: 71,000 रुपये तक
नई कीमतें: अब 13.20 लाख रुपये से शुरू
महिंद्रा थार रॉक्स (5-डोर)
कुल लाभ: 1.33 लाख रुपये तक
कीमत में कटौती: 1.33 लाख रुपये तक
अतिरिक्त लाभ: 20,000 रुपये तक
नई कीमतें: अब 12.25 लाख रुपये से शुरू
महिंद्रा XUV700
कुल लाभ: 2.24 लाख रुपये तक
कीमत में कमी: 1.43 लाख रुपये तक
अतिरिक्त लाभ: 81,000 रुपये तक
नई कीमतें: अब 13.19 लाख रुपये से शुरू
