Maruti Suzuki ने भी अपनी कार की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। वैसे तो Maruti Suzuki ने 18 कारों की कीमत में कटौती का ऐलान किया है, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको Maruti Suzuki की पांच ऐसी गाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतों में सबसे ज्यादा कटौती हुई है। आइए जानते हैं...
मारुति ने सबसे बड़ी कटौती Maruti Brezza की कीमत में की है। ब्रेजा को अब 1.13 लाख रुपये तक की कटौती के साथ 8,25,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह दिल्ली एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत है। फीचर्स की बात करें तो ब्रेजा में 1.5L K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा मैनुअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ LED हेडलैम्प्स, स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट मिलते हैं।
Fronx की कीमत में भी करीब 1.13 लाख रुपये की कमी हुई है जिसके बाद इस कार को 6,84,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल व 1.2L पेट्रोल इंजन विकल्प, मैनुअल, AMT और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स SUV जैसा स्टाइलिश डिजाइन, 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, 6 एयरबैग और 360° कैमरा मिलता है।
जीएसटी में कटौती के बाद मारुति अल्टों की शुरुआती कीमत 3,69,900 रुपये हो गई है। इसकी कीमत में करीब 1.08 लाख रुपये की कटौती हुई है। इसमें 1.0L पेट्रोल इंजन, CNG विकल्प भी उपलब्ध, मैनुअल व AMT गियरबॉक्स, कॉम्पैक्ट डिजाइन, बेहतर माइलेज (20-30 kmpl तक) मिलती है।
ग्रांड विटारा को अब 10,76,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 1.5L पेट्रोल इंजन, स्मार्ट हाइब्रिड व स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों विकल्प, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) विकल्प, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 6 एयरबैग, 360° कैमरा, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, हाई माइलेज हाइब्रिड वैरिएंट (20+ kmpl तक) मिलती है।
इस कार को अब 4,69,900 रुपये में घर लाया जा सकता है। इसमें 1.0L पेट्रोल इंजन, CNG विकल्प भी उपलब्ध, मैनुअल व AMT गियरबॉक्स, बेहतर माइलेज (25+ kmpl तक), कॉम्पैक्ट साइज, आसान सिटी ड्राइविंग और डुअल एयरबैग्स, ABS+EBD मिलता है।
इस लिस्ट में कुल 18 गाड़ियों की नई कीमतें दी गई हैं जिन्हें आप देख सकती हैं और नई कार की प्लानिंग कर सकते हैं।