ऑटो न्यूज़

GST 2.0: 4.84 लाख रु. तक सस्ती हुईं Jeep की गाड़ियां, सभी मॉडल की कीमत यहां देखें

जीप इंडिया (Jeep India) ने घोषणा की है कि कंपनी हाल ही में लागू किए गए जीएसटी 2.0 सुधारों का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएगी। नई टैक्स दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी, जिसके चलते कंपनी के सभी मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में कटौती की जाएगी।

Image

Jeep Car GST PRICE/Photo- Jeep

जीएसटी दरों में बदलाव की घोषणा के बाद तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। इसी बीच जीप इंडिया (Jeep India) ने घोषणा की है कि कंपनी हाल ही में लागू किए गए जीएसटी 2.0 सुधारों का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएगी। नई टैक्स दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी, जिसके चलते कंपनी के सभी मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में कटौती की जाएगी।

जीएसटी 2.0 दरों में बदलाव

  • नए जीएसटी सुधारों के तहत वाहन श्रेणियों पर टैक्स दरों में बड़ा बदलाव किया गया है।
  • 1,200 सीसी से कम इंजन वाली चार मीटर तक की पेट्रोल कारों पर टैक्स 29% से घटकर 18% हो गया है।
  • 1,500 सीसी तक की डीजल कारों पर टैक्स 31% से घटकर 18% कर दिया गया है।
  • मिड-साइज वाहनों पर जीएसटी दर 45% से घटकर 40% हो गई है।
  • बड़े एसयूवी और लग्जरी कारों पर अब फ्लैट 40% टैक्स लगेगा, जो पहले 48% से 50% के बीच था।

मॉडल्स पर कीमतों में कमी

नए जीएसटी के तहत जीप वाहनों की कीमतों में 1.26 लाख रुपये से लेकर 4.84 लाख रुपये तक की कटौती होगी। वास्तविक बचत मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगी।

मॉडलनई जीएसटी दरपूरी जीएसटी बचत (अनुमानित)
जीप कम्पास (Jeep Compass)40%अधिकतम ₹2.16 लाख तक
जीप मेरिडियन (Jeep Meridian)40%अधिकतम ₹2.47 लाख तक
जीप रैंगलर (Jeep Wrangler)40%अधिकतम ₹4.84 लाख तक
जीप ग्रैंड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee)40%अधिकतम ₹4.50 लाख तक
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article