ऑटो न्यूज़

Honda ला रही एक और सस्ती 100 CC मोटरसाइकिल, 15 मार्च को होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 27, 2023, 06:04 PM IST

Honda Motorcycle And Scooter India 15 मार्च 2023 को नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है जिसका सीधा मुकाबला Hero Splendor से होगा. अनुमान है कि नई 100 सीसी बाइक का नाम Honda Shine 100 हो सकता है.

Image

भारत में 15 मार्च को नई होंडा बाइक लॉन्च की जाने वाली है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा की नई 100 CC मोटरसाइकिल
  • 15 मार्च को देश में लॉन्च होगी बाइक
  • होंडा शाइन 100 हो सकता है नाम

New Honda 100 CC Motorcycle Set To Launch In India On 15th March 2023: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लंबे समय से एक नई किफायती बाइकल लॉन्च करने का प्लान लेकर चल रही है. इसका सीधा मुकाबला हीरो स्प्लैंडर और बजाज प्लैटिना जैसी बाइक्स से होगा जो फिलहाल सस्ती और पैसा वसूल बाइक्स पसंद करने वालों के बीच बेहद पॉपुलर हैं. अब कंपनी ने इस नई मोटरसाइकिल के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है, भारत में 15 मार्च को नई होंडा बाइक लॉन्च की जाने वाली है.

होंडा शाइन 100 होगा नाम!

एचएमएसआई ने ये जानकारी दी है कि अगले महीने मुंबई में होने वाले एक इवेंट में नई बाइक लॉन्च की जाएगी, हालांकि इसकी और कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है. इस ओर इशारा जरूर किया गया है कि माइलेज में इसका प्रदर्शन जोरदार होगा. इसके अलावा कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि शाइन ब्रांड के अंतर्गत नई बाइक आएगी और इसका नाम संभवतः होंडा शाइन 100 होगा. हालांकि इस जानकारी पर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है

दिखने में भी होंडा शाइन जैसी?

डिजाइन की बात करें तो कंपनी इसे दिखने में शाइन 125 जैसा बना सकती है, लेकिन स्टाइल के मामले में ये कुछ अलग हो सकती है. मुकाबले में खड़ी धुरंधर हीरो स्प्लैंडर के हिसाब से नए 100 सीसी मॉडल को काफी आकर्षक बनाया जाएगा. नई होंडा बाइक के साथ पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हाइटेक फीचर्स मिल सकते हैं. ये वो फीचर्स होंगे जो आम तौर पर एंट्री लेवल बाइक्स के साथ उपलब्ध नहीं कराए जाते. ये भी कहा जा रहा है कि कीमत भी मुकाबले से कम होगी.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article