ऑटो न्यूज़

नई Car लेने का है प्लान? Honda Elevate से लेकर सिटी पर 2.15 लाख रुपये तक की बचत का मौका

Honda Car Discounts June 2026: आप जून में एक नई कार घर ला सकते हैं। Honda Cars की ओर से ग्राहकों को पॉपुलर मॉडल्स पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Image

Honda Elevate (Photo: Honda)

Honda Car Discounts June 2026: एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। यह महीना आपके लिए कार खरीदारी को लेकर बड़ी बचत का मौका लेकर आया है। Honda Cars की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी अपनी पॉपुलर कारों Amaze और Elevate पर आकर्षक बेनिफिट्स दे रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, कॉर्पोरेट ऑफर और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे फायदे शामिल हैं। ऑफर्स 30 जून 2026 तक वैलिड हैं और मॉडल, वेरिएंट तथा लोकेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

Honda Elevate पर सबसे ज्यादा फायदा

Honda Elevate इस समय कंपनी की सबसे ज्यादा लाभ वाली कारों में शामिल है। Honda की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Elevate पर ग्राहकों को अधिकतम 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। Elevate की शुरुआती कीमत करीब 11.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Honda Amaze पर भी बचत का मौका

Honda Cars India की ओर से जून 2026 में Amaze सेडान पर आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, New Amaze पर ग्राहकों को 67,000 रुपये तक के लाभ मिल सकते हैं, जबकि Amaze 2nd Gen पर 58,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। नई Amaze की शुरुआती कीमत 7.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, वहीं Amaze 2nd Gen की शुरुआती कीमत 6.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Honda City पर आकर्षक ऑफर्स

जून 2026 में Honda City पर भी आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Honda City e:HEV (हाइब्रिड) पर ग्राहकों को 1.97 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। वहीं, Honda City Petrol पर 1.56 लाख रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं। ये ऑफर्स कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, कॉर्पोरेट ऑफर और अन्य चुनिंदा सुविधाओं के रूप में दिए जा सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

हालांकि, Honda की कार खरीदने के लिए शोरूम जाने से पहले कुछ बातों की जांच जरूर कर लें। अगर आप Honda Elevate खरीदना चाहते हैं, तो पहले यह पता कर लें कि कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस किन वेरिएंट्स पर लागू हैं, क्योंकि ये सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, City प्री-फेसलिफ्ट मॉडल खरीदने की योजना है तो शोरूम जाने से पहले फोन करक स्टॉक की जानकारी ले लें, क्योंकि ऑफर उपलब्ध गाड़ियों पर ही लागू है। इसके अलावा, अगर आप पहले से Honda के ग्राहक हैं, तो लॉयल्टी बोनस के बारे में जरूर पूछें, क्योंकि यह अन्य ऑफर्स के अलावा अतिरिक्त लाभ दिला सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article