ऑटो न्यूज़

Maruti, Tata या Hyundai? मई 2026 में इस कार ने मारी बाजी; देश के टॉप 10 मॉडल्स की देखें लिस्ट

Top Selling Cars May 2026: बीते महीने देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति के छह मॉडल शामिल रहे।

Image

Top Selling Cars (AI Generated Image)

Top Selling Cars May 2026: भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार में मई 2026 के दौरान कारों की जबरदस्त मांग दर्ज की गई। इस महीने बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी का दबदबा कायम रहा। कंपनी ने न केवल टॉप-3 पोजिशन हासिल कीं, बल्कि देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति के छह मॉडल शामिल रहे। वहीं, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हुंडई की कुछ लोकप्रिय गाड़ियां भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। आइए जल्दी से चेक कर लेते हैं देश के टॉप 10 मॉडल्स की लिस्ट-

Dzire बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

मई 2026 में Maruti Suzuki Dzire देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस कॉम्पैक्ट सेडान की कुल 24,546 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है। बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस लागत और फैमिली-फ्रेंडली पैकेज की वजह से Dzire लगातार ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।

Fronx और Ertiga ने हासिल की दूसरी-तीसरी रैंक

दूसरे स्थान पर Maruti Suzuki Fronx रही, जिसकी 20,686 यूनिट्स बिकीं। इस मॉडल ने सालाना आधार पर 52 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की। वहीं, तीसरे स्थान पर Maruti Suzuki Ertiga रही, जिसने 20,350 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी लोकप्रियता बरकरार रखी। Ertiga की बिक्री में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Tata Punch और Nexon की मजबूत रही पकड़

टाटा मोटर्स की ओर से Tata Punch चौथे स्थान पर रही। Punch और उसके इलेक्ट्रिक वर्जन को मिलाकर कुल 20,208 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस मॉडल ने 54 प्रतिशत की मजबूत सालाना वृद्धि दर्ज की। वहीं, Tata Nexon पांचवें स्थान पर रही, जिसकी 19,100 यूनिट्स बिकीं और बिक्री में 46 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला।

Baleno ने दर्ज की सबसे तेज ग्रोथ

मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक Baleno ने मई 2026 में 18,396 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। खास बात यह रही कि टॉप-10 मॉडलों में Baleno ने सबसे ज्यादा 58 प्रतिशत सालाना वृद्धि हासिल की। इससे पता चलता है कि प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

रैंककार का नामबिक्री (यूनिट)
1Maruti Suzuki Dzire24,546
2Maruti Suzuki Fronx20,686
3Maruti Suzuki Ertiga20,350
4Tata Punch20,208
5Tata Nexon19,100
6Maruti Suzuki Baleno18,396
7Maruti Suzuki WagonR18,076
8Maruti Suzuki Swift17,519
9Mahindra Scorpio (Scorpio Classic + Scorpio N)15,774
10Hyundai Creta15,253

WagonR और Swift की लोकप्रियता बरकरार

Maruti Suzuki WagonR ने 18,076 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी। इसकी बिक्री में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, Maruti Suzuki Swift ने 17,519 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में अपनी जगह बनाए रखी और 24 प्रतिशत सालाना वृद्धि हासिल की।

Mahindra Scorpio और Hyundai Creta भी लिस्ट में

Mahindra Scorpio ने मई 2026 में कुल 15,774 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। लोकप्रिय SUV की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिसके साथ यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में नौवें स्थान पर रही। वहीं, Hyundai Creta ने मई 2026 में 15,253 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप-10 सूची में दसवां स्थान हासिल किया। मिड-साइज SUV सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद, क्रेटा ने 3 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज कर अपनी मजबूत बाजार स्थिति बनाए रखी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article