Best City Cars 2026: शहर में रोजाना कार ड्राइव करने वालों को ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी और बढ़ते ईंधन खर्च के बीच ऐसी कार की जरूरत होती है जो कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ आरामदायक और किफायती भी हो। अगर आपकी डेली रनिंग ज्यादा है और आप शहर में इस्तेमाल के लिए एक छोटी कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो कुछ मॉडल ऐसे हैं, जो कम खर्च, बेहतर फीचर्स और आसान ड्राइविंग एक्सपीरियंस का अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं। इस आर्टिकल में आपको शहर में चलाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 कारों की जानकारी दे रहे हैं-
Tata Tiago CNG AMT
टाटा टियागो CNG AMT उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा चाहते हैं। हाल ही में अपडेट की गई इस कार में नया डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि CNG मोड में भी यह अच्छा प्रदर्शन करती है। ड्यूल-सिलेंडर CNG सेटअप के कारण बूट स्पेस पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा कारों में शामिल रही है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन बेहतर माइलेज और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ग्राहक इसे मैनुअल, AMT और CNG विकल्पों में खरीद सकते हैं। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Maruti, Tata या Hyundai? मई 2026 में इस कार ने मारी बाजी; देश के टॉप 10 मॉडल्स की देखें लिस्ट
Hyundai Grand i10 Nios
ग्रैंड i10 निओस उन लोगों के लिए बेस्ट कार है, जो कॉम्पैक्ट कार में प्रीमियम अनुभव चाहते हैं। इसका 1.2-लीटर इंजन शहर में आसान ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है। हल्का क्लच और स्मूथ गियर शिफ्ट इसे ट्रैफिक में चलाने के लिए सुविधाजनक बनाते हैं। कार में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फोन चार्जर, रियर AC वेंट्स, क्रूज़ कंट्रोल और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Tata Tiago EV
अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन की तलाश में हैं, तो Tata Tiago EV एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के विकल्पों के साथ आती है और कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 285 किमी तक की रेंज दे सकती है। इसमें आधुनिक इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कम रनिंग कॉस्ट और शांत ड्राइविंग अनुभव इसकी बड़ी खासियत हैं।
MG Comet EV
अगर आपकी प्राथमिकता शहर में आसान पार्किंग और कम खर्च है, तो MG Comet EV एक शानदार विकल्प हो सकती है। इसका कॉम्पैक्ट आकार इसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाने और पार्क करने में मदद करता है। इसमें 17.3 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो कंपनी के अनुसार 230 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, की-लेस एंट्री और जरूरी सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।
