ऑटो न्यूज़

Hero Xtreme 160R 4V का क्रूज कंट्रोल वेरिएंट लॉन्च, कीमत इतने लाख रुपये

नई Xtreme 160R 4V क्रूज कंट्रोल वेरिएंट में इंजन और मेकैनिकल सेटअप वही है जो स्टैंडर्ड मॉडल में मिलता है। इसमें 163.2cc सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑइल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.9 hp की पावर 8,500 rpm पर और 14.6 Nm का टॉर्क 6,500rpm पर जनरेट करता है।

Image

Hero Xtreme 160R 4V Cruise Control variant/Photo-Hero

कुछ हफ्ते पहले देशभर के डीलरशिप से नई Hero Xtreme 160R की पहली झलक सामने आई थी। अब मोटरसाइकिल के आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई देने और चर्चा होने के बाद Hero MotoCorp ने इसके नए Xtreme 160R 4V वेरिएंट की कीमत का भी खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इसे 1,34,100 रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है, जो स्टैंडर्ड वर्जन से लगभग 4,500 रुपये महंगा है। नई कीमत के साथ इसमें कई बड़े बदलाव और फीचर अपग्रेड शामिल किए गए हैं।

इंजन और पावर: वही प्रदर्शन, नए फीचर्स

नई Xtreme 160R 4V क्रूज कंट्रोल वेरिएंट में इंजन और मेकैनिकल सेटअप वही है जो स्टैंडर्ड मॉडल में मिलता है। इसमें 163.2cc सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑइल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.9 hp की पावर 8,500 rpm पर और 14.6 Nm का टॉर्क 6,500rpm पर जनरेट करता है। मतलब परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं, बल्कि इस बार फोकस फीचर्स और टेक्नोलॉजी अपग्रेड पर है।

फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव

इस बाइक में अब नया LED हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जिसकी डिजाइन Hero Xtreme 250R से प्रेरित है। इसके अलावा बाइक में नया 4.2-इंच कलर्ड LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी जोड़ा गया है, जिसमें अधिक जानकारी और बेहतर ग्राफिक्स मिलते हैं। साथ ही, नई पेंट स्कीम और स्टाइलिश ग्राफिक्स इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं। यह चार नए कलर विकल्पों में उपलब्ध होगी।

क्रूज कंट्रोल और राइड मोड्स- सेगमेंट में पहली बार

इस नई मोटरसाइकिल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह अब क्रूज़ कंट्रोल और राइड-बाय-वायर सिस्टम के साथ आती है। इसमें तीन राइड मोड्स दिए गए हैं जो कि Rain Mode, Road Mode और Sport Mode हैं। इस फीचर के साथ यह भारत की पहली 160cc बाइक बन गई है जो राइड मोड्स और क्रूज कंट्रोल तकनीक प्रदान करती है। साथ ही, दोनों हैंडलबार पर नया स्विचगियर दिया गया है, जिससे राइडर आसानी से मोड बदल सकता है और चलते-चलते क्रूज़ कंट्रोल एक्टिवेट भी कर सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article