महिंद्रा का दावा है कि यह देश की पहली ऐसी ग्राउंड-अप इलेक्ट्रिक ओरिजिन 7-सीटर SUV है, जिसे नई INGLO आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। लॉन्च के साथ कंपनी ने ध्यान आकर्षित किया है, लेकिन इसकी बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से मिलनी शुरू हो जाएगी।
Mahindra XEV 9S को तीन बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया गया है जिनमें 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh शामिल हैं। 59 kWh पैक से 170 kW का पावर, 70 kWh पैक के साथ 180 kW पावर और 79 kWh का पैक सबसे ज्यादा 210 kW पावर देता है।
SUV का डिजाइन पूरी तरह इलेक्ट्रिक फोकस्ड है। इसमें ब्लैंक्ड-आउट ग्रिल, L-शेप LED DRLs और वर्टिकल प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं। फ्रंट में फैली LED लाइट बार इसका लुक और मॉडर्न बनाती है। फ्लश डोर हैंडल्स, एयरो स्टाइल अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और शार्क-फिन एंटीना इसकी स्टाइलिंग में आकर्षक स्पर्श जोड़ते हैं। दोनों तरफ Mahindra Electric बैजिंग इसे एक खास पहचान देती है।
केबिन की बात करें तो Mahindra XEV 9S अपने सेगमेंट में स्पेस का नया मानक सेट करती है। फ्रंट और सेकंड रो मिलाकर इसमें कुल 4076 लीटर का इंटीरियर स्पेस मिलता है। इसमें 527 लीटर का बूट स्पेस है। साथ ही150 लीटर का फ्रंक (सेगमेंट में सबसे बड़ा) है। इसके अलावा तीसरी पंक्ति में 50:50 फ्लेक्सिबल स्प्लिट सीट्स है जिससे यह SUV बड़ी फैमिलीज के लिए बेहद प्रैक्टिकल बन जाती है।
दूसरी लाइन के यात्रियों के लिए महिंद्रा ने कई लग्जरी फीचर्स दिए हैं जैसे- Boss Mode पावर्ड सीट्स, वेंटिलेटेड और स्लाइडिंग-रिलाइनिंग सीट्स, कैबिन सनशेड्स और लैमिनेटेड ग्लास लाउंज डेस्क और ट्रांसलूसेंट डोर इंसर्ट्स आदि। इसके अलावा "LiveYourMood" इंटरफेस में तीन एंबियंट मोड्स हैं जो यूजर के मूड के हिसाब से वातावरण बदलते हैं।
Mahindra XEV 9S में 16-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम दिया गया है जो Dolby Atmos सपोर्ट करता है। इसके साथ केबिन में तीन बड़े 31.24 cm स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी, स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग और Camp Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं। मनोरंजन और उत्पादकता के लिए कई ऐप्स भी इंटीग्रेटेड हैं।
SUV में 7 एयरबैग, Level 2+ ADAS सिस्टम, पांच राडार और एक विजन कैमरा दिया गया है। Driver Drowsiness Detection सिस्टम DOMS (Eyedentity) पर आधारित है, जो थकान का पता लगाकर अलर्ट देता है। Secure360 Pro फीचर में लाइव व्यू, रिकॉर्डिंग और रियल-टाइम संवाद की सुविधा शामिल है।
Pack One Above में 59 kWh बैटरी पैक होता है और इसकी कीमत Rs 19.95 लाख है। इसका एक और वेरिएंट 79 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जिसकी कीमत Rs 21.95 लाख है।
Pack Two Above में 70 kWh बैटरी पैक होता है और इसकी कीमत Rs 24.45 लाख है। पैक टू अबव का दूसरा वेरिएंट 79 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जिसकी कीमत Rs 25.45 लाख है।
Pack Three में 79 kWh बैटरी पैक होता है और इसकी कीमत Rs 27.35 लाख है। पैक थ्री अबव का वेरिएंट भी 79 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, और इसकी कीमत Rs 29.45 लाख है।