Punch और Venue की टेंशन बढ़ाने आ रही 2022 Brezza, इस तारीख को भारत में होगी लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2022, 12:26 PM IST

Maruti Suzuki 30 जून को भारत में 2022 Brezza Subcompact SUV लॉन्च करने वाली है जिसके लिए कंपनी ने बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है. अगर आप इस कार में दिलचस्पी रखते हैं तो 11,000 रुपये टोकन देकर इसे बुक कर सकते हैं.

Punch और Venue की टेंशन बढ़ाने आ रही 2022 Brezza, इस तारीख को भारत में होगी लॉन्च

2022 Maruti Suzuki Brezza: मारुति सुजुकी की किफायती SUV विटारा ब्रेजा को भारतीय ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जाता है. अब कंपनी 30 जून को इस सबकॉम्पैक्ट SUV का 2022 मॉडल लॉन्च करने वाली है. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने नई कार के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है और 11,000 रुपये टोकन राशि के साथ इसे बुक कर सकते हैं. पहली बार विटारा ब्रेजा फरवरी 2016 में लॉन्च की गई थी और सूत्रों की मानें तो नई कार के नाम से विटारा हटाया जाने वाला है और अब ये सिर्फ ब्रेजा नाम से बेची जाएगी.

इन कारों की बढ़ेगी टेंशन

लॉन्च होते ही नई मारुति सुजुकी ब्रेजा मुकाबले में मौजूद सभी कारों की टेंशन बढ़ाने वाली है. भारत में इसका मुकाबला ह्यून्दे वेन्यू, किआ सॉनेट, टाटा नैक्सॉन, महिंद्रा XUV300 और निसान मैग्नाइट के साथ रेनॉ काइगर से होने वाला है. बता दें कि लॉन्च के बाद से अब तक कंपनी इस कार की 7 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है और नए मॉडल से बिक्री में और भी इजाफा होना लगभग तय माना जा रहा है. शुरुआती दौर में ये सिर्फ डीजल इंजन के साथ बेची गई बाद में इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया.

एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव

मारुति सुजुकी ब्रेजा के 2022 मॉडल को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जाने वाला है जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर के बदलाव शामिल हैं. मारुति सुजुकी की ओर से नई 2022 ब्रेजा पहली कार होगी जिसके साथ सनरूफ दी जाने वाली है, इससे पहले तक कंपनी की किसी कार में ये फीचर नहीं दिया गया था. टेस्टिंग के दौरान नई सबकॉम्पैक्ट SUV कई बार देखी जा चुकी है जिसमें दूसरी डिजाइन के एलईडी हेडलाइट्स के साथ डीआरएल, रिफ्रेश अलॉय व्हील्स, नया अंदाज और सनरूफ की जानकारी मिली है. केबिन पर नजर डालें तो यहां अपडेटेड 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए फीचर्स, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, हेड्स अप डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिले हैं.

कितना दमदार होगा नई ब्रेजा का इंजन

आकार में संभवतः कोई बदलाव नहीं मिलेगा, इसके अलावा पैसेंजर्स को केबिन में पहले जितनी ही जगह मिलेगी. कार का बूटस्पेस भी पहले ही तरह 328 लीटर होगा. नई ब्रेजा के साथ मारुति सुजुकी के15बी सीरीज का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन देने वाली है जो सामान्य रूप से 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और विकल्प में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आएगी. यही इंजन अर्टिगा और एक्सएल6 को भी मिला है, लेकिन इसका इंजन बेहतर माइलेज वाला हो सकता है. मौजूदा SUV का माइलेज मैनुअल और एटी ट्रांसमिशन में क्रमशः 17.03 किमी/लीटर और 18.76 किमी/लीटर है.

End of Article