Hyundai Grand i10 Nios का ये नया वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, कीमत 6.29 लाख रुपये से शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 02:27 PM IST

साउथ कोरियन कारमेकर Hyundai ने भारत में Grand i10 Nios के कॉर्पोरेट एडिशन को लॉन्च कर दिया है। Grand i10 Nios कॉर्पोरेट एडिशन की शुरुआती कीमत 6,28,900 रुपये रखी गई है।

Hyundai Grand i10 Nios का ये नया वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, कीमत 6.29 लाख रुपये से शुरू

साउथ कोरियन कारमेकर Hyundai ने भारत में Grand i10 Nios के कॉर्पोरेट एडिशन को लॉन्च कर दिया है। Grand i10 Nios कॉर्पोरेट एडिशन की शुरुआती कीमत 6,28,900 रुपये रखी गई है। ये नया एडिशन Magna ट्रीम लेवल पर बेस्ड है। 

Grand i10 Nios Corporate Edition को मैनुअल और ऑटोमेटिक (AMT) दोनों ही ऑप्शन में पेश किया गया है। Grand i10 Nios Corporate Edition मैनुअल की कीमत 6,28,900 रुपये और AMT वेरिएंट की कीमत 6,97,700 रुपये रखी गई है। ये दोनों ही एक्सशोरूम कीमतें हैं। 

Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition में काफी सारे कॉस्मेटिक और टेक अपग्रेड्स दिए गए हैं। इस कार में कॉर्पोरेट बैजिंग और 15-इंच गनमेटल स्टाइल व्हील्स दिए गए हैं। इस कार के इंटीरियर की बात करें तो यहां नेविगेशन सपोर्ट के साथ 6.75-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इंटीरियर में रेड इंस्र्ट्स के साथ ऑल-ब्लैक थीम दिया गया है। 

Hyundai Grand i10 Nios Corporate Edition में 1.2-लीटर फोर सिलिंडर इंजन दिया गया है। ये इंजन 82bhp का पावर और 114Nm का पीक टॉर्क  जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ग्राहकों को मिलेगा। इसमें 37-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 

End of Article