ऑटो न्यूज़

खुशखबरी! मारुति की CNG कारों में मिला AMT का ऑप्शन, Baleno, Swift और Dzire हुईं अपडेट

मारुति सुजुकी ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Baleno, Swift और Dzire S-CNG में भी अब एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन पेश कर दिया है।

Image

मारुति की सीएनजी कारें हुईं अपडेट

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कम रनिंग कॉस्ट वाली कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी लोकप्रिय सीएनजी कारों में बड़ा बदलाव किया है। अब Baleno, Swift और Dzire S-CNG में भी एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिल गया है। अभी तक इन कारों में CNG पावरट्रेन के साथ केवल मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता था। AMT के आने से खासकर शहर में कार चलाने वाले लोगों के लिए ड्राइविंग आसान हो सकती है।

आइए जल्दी से एएमटी गियरबॉक्स के इन कारों की कीमत चेक कर लें-

Baleno S-CNG AMT की कीमत

Baleno S-CNG AMT को आप दो वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.32 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक, Baleno CNG की दावा की गई माइलेज 34.47 किमी/किग्रा है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
Delta CNG AMT₹8.32 लाख
Zeta CNG AMT₹9.32 लाख

Swift S-CNG AMT की कीमत

Swift S-CNG को भी AMT के साथ पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.92 लाख रुपये है। Swift S-CNG की दावा की गई माइलेज 35.34 किमी/किग्रा है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
VXI CNG AMT₹7.92 लाख
VXI (O) CNG AMT₹8.18 लाख
ZXI CNG AMT₹8.86 लाख

Dzire S-CNG AMT की कीमत

Dzire S-CNG AMT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.53 लाख रुपये है। Dzire CNG की दावा की गई माइलेज 36.47 किमी/किग्रा है, जो इन तीनों में सबसे ज्यादा है।

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
VXI CNG AMT₹8.53 लाख
ZXI CNG AMT₹9.54 लाख

तीनों कारों में एक जैसा पावरट्रेन

Baleno, Swift और Dzire में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। CNG मोड में यह इंजन 70 PS की पावर और 102 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पेट्रोल मोड में पावर 83 PS और टॉर्क 112 Nm है। तीनों कारों में 55-लीटर वॉटर-इक्विवेलेंट CNG टैंक दिया गया है। ट्रांसमिशन के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है।

एएमटी के साथ सीएनजी का विकल्प किसके लिए

AMT के साथ CNG का विकल्प उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है, जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ शहर में आसान ड्राइविंग चाहते हैं। हालांकि, खरीदने से पहले एक्स-शोरूम कीमत के साथ ऑन-रोड कीमत और अपने रोजाना के इस्तेमाल के हिसाब से कुल खर्च की तुलना करना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article