ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki लाने जा रही है दो नई SUV, धमाकेदार होगी एंट्री

Maruti Suzuki अपने भारतीय ग्राहकों के लिए दो नई एसयूवी लाने पर काम कर रही है। कंपनी Y43 कोडनेम वाली एसयूवी के साथ Fronx के भी फेसलिफ्ट मॉडल को पेश कर सकती है।

Image

Maruti Suzuki की दो नई एसयूवी लेंगी ग्रैंड एंट्री

Maruti Suzuki अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले समय में दो नए एसयूवी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इनमें एक नई सब-फोर-मीटर एसयूवी शामिल है, जिसे फिलहाल Y43 नाम से जाना जा रहा है। वहीं, कंपनी अपनी लोकप्रिय Fronx के भी फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है । दोनों मॉडल कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अलग-अलग ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति की इन दोनों ही अपकमिंग एसयूवी में क्या खास होगा-

नई Y43 SUV में क्या होगा खास?

Maruti Suzuki का नया मॉडल Y43 एक सब-फोर-मीटर एसयूवी हो सकता है। माना जा रहा है कि यह कंपनी के Nexa पोर्टफोलियो में Ignis की जगह ले सकता है। हालांकि, Ignis की तुलना में नई एसयूवी का डिजाइन ज्यादा पारंपरिक एसयूवी जैसा होने की उम्मीद है। इसमें ऊंचा बोनट, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और सीधा-अपराइट बॉडी डिजाइन देखने को मिल सकता है।

Y43 को तेजी से बढ़ रहे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Tata Punch और Hyundai Exter जैसे मॉडल से हो सकता है। इंजन की बात करें तो इसमें Maruti Suzuki का नया 1.2-लीटर Z-Series पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वर्जन की भी रिपोर्ट सामने आई है, हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल Y43 के डिजाइन, इंजन की पूरी जानकारी और इसके प्रोडक्शन नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसकी लॉन्चिंग करीब 2027 में होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Fronx Facelift में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

Maruti Suzuki Fronx को भी बड़े अपडेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके टेस्ट मॉडल देखे जा चुके हैं। फेसलिफ्ट वर्जन में नई ग्रिल, अपडेटेड बंपर और लाइटिंग एलिमेंट्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सिर्फ डिजाइन ही नहीं, Fronx में मैकेनिकल स्तर पर भी बड़े बदलाव की संभावना है। कंपनी इसके लिए नए 1.2-लीटर Z-Series पेट्रोल इंजन और इन-हाउस सीरीज-हाइब्रिड तकनीक पर विचार कर रही है। इस तकनीक में पेट्रोल इंजन मुख्य रूप से जनरेटर का काम करता है, जबकि पहियों को इलेक्ट्रिक मोटर चलाती है। अपडेटेड Fronx में Level 2 ADAS भी मिल सकता है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article