सड़क पर वाहन लेकर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसा करना खुद और दूसरों की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सरकार इसके लिए समय-समय पर अभियान भी चलाते रहती है। कई बार ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस केवल चेतावनी देकर छोड़ देती है। तो ज्यादातर मामलों में इसके लिए जुर्माना वसूला जाता है और जेल तक भेजने का प्रावधान है।
हालांकि, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लोग लगती से ट्रैफिक नियम तोड़ बैठते हैं। उदाहरण के तौर पर कई बार रेड लाइट देखना भूल जाते हैं और इसे पार कर जाते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हो आप गलती से रेड लाइट क्रॉस कर गए, लेकिन ये समझ ना आ रहा हो कि आपके ऊपर इस वजह से फाइन लगाया गया है या नहीं। तो हम आपको ये पता करने का तरीका यहां बताने जा रहे हैं।
आप पर चालान कटा या नहीं ऐसे करें पता:
- इसके लिए सबसे पहले आपको https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां से चेक चालान का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
- यहां स्क्रीन पर चालान नंबर, व्हीकल नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (DL) का ऑप्शन दिखाई देगा।
- यहां से आपको व्हीकल नंबर के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद जरूरी जानकारियां एंटर करने के बाद आपको 'Get Detail' पर क्लिक करना होगा।
- अगर आपका चालान कटा होगा तो इसकी जानकारी आपको स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।
अगर चालान कटा हो तो ऐसे भरें:
- ऊपर बताई गई प्रक्रिया को पूरा करें।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर आपके चालान की जानकारी दिखाई देगी।
- इसके बाद उस चालान पर क्लिक करें जिसका आपको भुगतान करना है।
- यहां चालान के साथ ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन दिया जाता है। इसके आपको सेलेक्ट करना होगा।
- पेमेंट संबंधी जानकारियां यहां एंटर करें।
- पेमेंट को कंफर्म करें। कंफर्म करते ही आपका चालान भरा जाएगा।
अलग-अलग राज्यों में रेड लाइट जंप पर अलग-अलग जुर्माना लिया जाता है।
