Honda की पॉपुलर टू-व्हीलर Shine पर मिल रहा है 5 हजार तक कैशबैक, साथ है ये ऑफर भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 07:36 PM IST

Honda India ने अपनी सबसे पॉपुलर टू-व्हीलर Honda Shine पर एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। ग्राहक इस पर 5,999 रुपये के लो डाउनपेमेंट और 5,000 रुपये तक 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं।

Honda की पॉपुलर टू-व्हीलर Shine पर मिल रहा है 5 हजार तक कैशबैक, साथ है ये ऑफर भी

Honda India ने अपनी सबसे पॉपुलर टू-व्हीलर Honda Shine पर एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। ग्राहक इस पर 5,999 रुपये के लो डाउनपेमेंट और 5,000 रुपये तक 5 प्रतिशत कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। इस बाइक पर मिल रहे ऑफर्स 31 मार्च तक लागू होंगे। 

आपको बता दें कैशबैक ऑफर केवल चुनिंदा डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के जरिए किए गए EMI ट्रांजैक्शन्स पर ही लागू होगा। साथ ही इसके लिए 30,000 रुपये मिनिमम ट्रांजैक्शन भी जरूरी होगा। इसके अलावा, ग्राहक होंडा जॉय क्लब लॉयल्टी मेंबरशिप की खरीद पर 5 लाख रुपये के पर्सनल इंश्योरेंस का भी लाभ उठा सकते हैं।

Honda Shine अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी कम्यूटर मोटरसाइकिल है। इसी साल जनवरी में इस बाइक ने 1 करोड़ यूनिट की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। ये बाइक ड्रम और डिस्क वाले दो वेरिएंट में आती है। इनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमश: 74,943 रुपये और 79,343 रुपये है। 

Honda Shine 124cc सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। ये इंजन 10.74hp का पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Shine अपने सेगमेंट में TVS Raider (82,953 रुपये) और Hero Super Splendor (ड्रम: 74,600 रुपये और डिस्क: 77,600 रुपये) से मुकाबला करता है।

End of Article