इस डेट से महंगी होने वाली हैं Hero की बाइक्स, सस्ते में खरीदने के लिए बस कुछ ही दिन बाकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2021, 08:12 PM IST

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने ये घोषणा की है कि कंपनी के मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमतें 4 जनवरी, 2022 से बढ़ा दी जाएंगी। कीमतों में बढ़ोतरी 2,000 रुपये तक होगी।

इस डेट से महंगी होने वाली हैं Hero की बाइक्स, सस्ते में खरीदने के लिए बस कुछ ही दिन बाकी

देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने ये घोषणा की है कि कंपनी के मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमतें 4 जनवरी, 2022 से बढ़ा दी जाएंगी। कीमतों में बढ़ोतरी 2,000 रुपये तक होगी। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि अलग-अलग मॉडल की कीमतें अलग-अलग मार्केट्स के हिसाब से बढ़ाई जाएंगी। 

Hero MotoCorp ने दावा किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी करना इसलिए जरूरी है क्योंकि रॉ मटेरियल्स की कीमतें बढ़ गई हैं। आपको बता दें 6 महीने के अंदर कंपनी ने तीसरी बार कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने इस साल 1 जुलाई  को अपने मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमतें 3,000 रुपये तक बढ़ाई थी। इसके बाद फिर कंपनी ने 30 सितंबर को कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। 

कंपनी ने दूसरी बार भी अपने मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की कीमतों में 3,000 रुपये तक की ही वृद्धि की थी। साथ ही पहले भी कंपनी ने कीमतों को बढ़ाने की वजह रॉ मटेरियल्स को ही बताया था। 

आपको बता दें Kawasaki और Ducati जैसी दूसरी टू-व्हीलर कंपनियों ने भी घोषणा की है कि उनके मोटरसाइकिल और स्कूटर्स अगले साल जनवरी से महंगी हो जाएंगी। साथ ही Tata Motors, Toyota, Volkswagen, Skoda, Citroen, Honda Cars India, Renault और Mahindra & Mahindra जैसे दूसरे ऑटो मैन्युफैक्चरर्स ने भी अगले साल से कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। 

End of Article