जापानी मोटरसाइकिल मैन्युफैक्चरर कंपनी Yamaha ने भारत में 2022 MT-15 को लॉन्च कर दिया है। 2022 Yamaha MT-15 की एक्सशोरूम दिल्ली कीमत 1,59,500 रुपये रखी गई है।
2022 Yamaha MT-15 में पुराना इंजन ही ग्राहकों को मिलेगा। MT-15 नेकेड स्ट्रीटफाइटर में लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वॉल्व, 155cc फ्यूल इंजेक्टेड इंजन वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (VVA) के साथ दिया गया है। ये 18.1bhp का पावर और 14.Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
MT-15 V2.0 में फ्रंट में ब्रैंड न्यू 37mm इन्वर्टेड फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक के साथ यामाहा का डेल्टा बॉक्स फ्रेम दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 282mm डिस्क और रियर में सिंगल चैनल ABS के साथ 220mm यूनिट मौजूद है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों में ही ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा इस नई बाइक में फुली डिजिटल LCD क्लस्टर दिया गया है। इस नए डिस्प्ले में गियर शिफ्ट, गियर पोजिशन और VVA इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इस नए डिस्प्ले में ब्लूटूथ के जरिए Y-Connect ऐप से कनेक्ट होने के बाद कॉल, ई-मेल और SMS अलर्ट्स भी मिलेंगे।
डिजाइन की बात करें तो यामाहा ने MT-15 के मेन डिजाइन पॉइंट्स पर कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन, इस नेकेड स्ट्रीटफाइटर में एग्रेसिव लुक के लिए नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही इसे दो नए कलर ऑप्शन- सियान स्टोर्म और रेसिंग ब्लू में पेश किया गया है।
