Honda ने भारत में अपनी बाइक्स और स्कूटर्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जापानी ऑटोमेकर कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की वजह रॉ मटेरियल की बढ़ी कॉस्ट को बताया है। नई कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अप्रैल से ही लागू होंगी। कंपनी की बाइक्स और स्कूटर्स की कीमत में 1,371 रुपये तक बढ़ोतरी की गई है।
कीमत में बढ़ोतरी की बात करें तो Honda Shine के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 1,371 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत अब 76,314 रुपये हो गई है। कीमत में सबसे कम बढ़ोतरी Honda Activa 125 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट में की गई है। इसकी कीम 741 रुपये तक बढ़ाई गई है और अब ये मॉडल 74,898 रुपये का हो गया है।
इसी तरह Honda Activa 6G मॉडल्स की कीमत में 833 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब मॉडल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 71,432 रुपये हो गई है। ये कीमत बेस Activa 6G STD मॉडल की है।
दूसरी तरफ Honda Activa 125 की बात करें तो ये 5 वेरिएंट्स में आता है और Honda Activa 125 स्कूटर रेंज की कीमत में 932 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अब Honda Activa 125 रेंज की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 74,898 रुपये हो गई है। वहीं, डिस्क ब्रेक वाले Honda Activa 125 LE की एक्सशोरूम कीमत 83,162 रुपये हो गई है।
बाइक्स की बात करें तो Honda CD110 Dream DLX मॉडल की कीमत अब 764 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 69,251 रुपये हो गई है। कीमत में इतनी ही बढ़ोतरी Honda Livo में भी की गई है। अब इसकी कीमत 73,938 रुपये से 77,938 रुपये (एक्सशोरूम) तक हो गई है।
Honda CB Shine की बात करें तो इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 971 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 80,314 रुपये हो गई है। वहीं, Honda SP 125 रेंज की कीमत अब 81,407 रुपये और 85,407 रुपये के बीच हो गई है।
