नई Maruti Suzuki Ertiga के लिए बुकिंग हुई शुरू, 15 अप्रैल को होगी लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 12:21 PM IST

Maruti Suzuki अपनी नई Ertiga MPV को भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। फिलहाल लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसकी बुकिंग ओपन कर दी है। ग्राहक 11,000 रुपये देकर 2022 Ertiga को बुक कर सकते हैं।

नई Maruti Suzuki Ertiga के लिए बुकिंग हुई शुरू, 15 अप्रैल को होगी लॉन्च

Maruti Suzuki अपनी नई Ertiga MPV को भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। फिलहाल लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसकी बुकिंग ओपन कर दी है। ग्राहक 11,000 रुपये देकर 2022 Ertiga को बुक कर सकते हैं। बुकिंग मारुति सुजुकी एरीना डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट के जरिए की जा सकती है। 

Ertiga के लिए ये मिड-साइकिल रिफ्रेश होगा और इसमें काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक नया K15C DualJet DualVVT इंजन Maruti की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। ये मौजूदा K15B यूनिट की तुलना में एक्स्ट्रा 10bhp प्रोड्यूस करेगा। 

फिलहाल ये कंफर्म है कि 2022 Ertiga के लिए 1.5-लीटर K15C इंजन को या तो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या फिर नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक मौजूदा Ertiga के 4 स्पीड यूनिट को रिप्लेस करेगा। 

इसके अलावा नई Ertiga में नया ग्रिल और कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ 7-इंच स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलेगा। Maruti Suzuki नई 2022 Ertiga को अपने S-CNG सेटअप के साथ भी ऑफर करेगा। 2022 मॉडल के लिए S-CNG को VXi और ZXi वेरिएंट्स के साथ ऑफर किया जाएगा। 

नई अर्टिगा के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, '750,000 से ज्यादा खुश ग्राहकों के साथ, अर्टिगा भारत के एमपीवी बाजार में एक गेम-चेंजर रही है। हमें नेक्स्ट-जेन अर्टिगा को पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो स्टाइल, स्पेस, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी, कंफर्ट और एक साथ यात्रा करने की सुविधा को रिडिफाइन करती है।

End of Article