ऑटो न्यूज़

Tata Aeris Smart Vs Accomplished: कीमत में 2.90 लाख का अंतर, जानिए किस वेरिएंट में कौन-सा फीचर

अगर आप भी टाटा मोटर्स की न्यूली लॉन्च Tata Aeris खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित होने वाली है। कंपनी ने इस कार को पांच ट्रिम में पेश किया है।

Image

Tata Aeris का कौन-सा वेरिएंट खरीदें

Tata Motors ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट में Tata Aeris को लॉन्च किया है।कंपनी ने इसे Tigor के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा है। Tata Aeris की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो यह 5.29 लाख रुपये रखी गई है। सेडान को आप Smart, Pure, Pure Plus, Creative और Accomplished जैसे पांच ट्रिम में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि बेस Smart और टॉप Accomplished वेरिएंट के बीच करीब 2.90 लाख रुपये का अंतर है। ऐसे में बेस और टॉप वेरिएंट में क्या अंतर यह जरूर जानना चाहिए-

कीमत

Aeris Smart पेट्रोल मैनुअल की कीमत 5.29 लाख रुपये है, जबकि Accomplished पेट्रोल मैनुअल की कीमत 8.19 लाख रुपये है। यानी दोनों के बीच 2.90 लाख रुपये का अंतर है। iCNG मैनुअल Smart की कीमत 6.29 लाख रुपये और Accomplished की 9.19 लाख रुपये है। टॉप Accomplished वेरिएंट में पेट्रोल AMT की कीमत 8.74 लाख रुपये और iCNG AMT की कीमत 9.74 लाख रुपये है। वहीं Smart में AMT का विकल्प नहीं मिलता।

एक्सटीरियर

बेस Smart वेरिएंट में 14-इंच के स्टील रिम मिलते हैं, जबकि Accomplished में 15-इंच के डुअल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील मिलते हैं। Smart वेरिएंट में सामान्य हैलोजन हेडलैंप हैं, वहीं Accomplished में ऑटोमैटिक LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, सीक्वेंशियल DRL, LED कनेक्टेड टेल-लैंप और LED फॉग लैंप दिए गए हैं। टॉप मॉडल में ब्लैक रूफ और क्रोम कमरलाइन का इस्तेमाल भी किया गया है।

इंटीरियर और फीचर्स

Smart वेरिएंट में फैब्रिक सीट और मैनुअल सीट एडजस्टमेंट मिलता है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड म्यूजिक सिस्टम भी नहीं है और इसके लिए खाली DIN स्लॉट दिया गया है। वहीं, Accomplished में 10.25-इंच Ultra View HD टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलता है।

इसके अलावा, टॉप मॉडल में Aerolux वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ड्राइवर आर्मरेस्ट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट और कप होल्डर मिलते हैं। इसमें बिल्ट-इन डैशकैम DVR, 360-डिग्री कैमरा, Blind View Monitor, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, डुअल वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Tata Aeris के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, कॉर्नरिंग कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। हालांकि, Accomplished में TPMS, 360-डिग्री कैमरा और डैशकैम DVR जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।

कौन सा वेरिएंट चुनें?

अगर बजट प्राथमिकता है और बिना ज्यादा फीचर्स के एक सेडान चाहिए, तो Smart वेरिएंट शुरुआती विकल्प है। वहीं ज्यादा कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और CNG AMT की सुविधा चाहने वाले खरीदार Accomplished वेरिएंट पर विचार कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article