ऑटो न्यूज़

Maruti का डबल धमाका! नई Brezza और Baleno में मिलेगा अब टर्बो इंजन का पावर?

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी अपनी दो सबसे लोकप्रिय कारों, ब्रेजा और बलेनो को नए अवतार में उतारने की तैयारी कर रही है।

Image

Maruti Suzuki Brezza And Baleno (Photo: Maruti)

भारतीय ऑटो बाजार में जल्द ही एक बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है, क्योंकि Maruti Suzuki अपनी पॉपुलर कारों Brezza और Baleno के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रही है। हाल ही में इन दोनों गाड़ियों को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इनके फीचर्स और इंजन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

नई Maruti Brezza 2026 फेसलिफ्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई 2026 Brezza फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में देखने को मिलेगा। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो पहले से Maruti Suzuki Fronx में इस्तेमाल हो रहा है। यह इंजन करीब 100PS की पावर और लगभग 147Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिससे गाड़ी की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो जाएगी। यह इंजन नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल और CNG इंजन विकल्प भी फेसलिफ्ट मॉडल में जारी रहेंगे। साथ ही, नई Maruti Brezza CNG में Victoris की तरह अंडरबॉडी CNG टैंक मिलने की संभावना है।

डिजाइन की बात करें तो नई Brezza में बड़े बदलाव नहीं होंगे, लेकिन इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड बंपर और कनेक्टेड LED टेललाइट्स जैसे बदलाव किए जा सकते हैं। इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए ट्रिम्स देखने को मिल सकते हैं।

नई Maruti Baleno 2026 फेसलिफ्ट

नई Maruti Baleno 2026 फेसलिफ्ट का एक टेस्ट मॉडल हाल ही में कैमरे में कैद हुआ, जिसे भारी कैमोफ्लाज से ढका गया था। स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि अपडेटेड मॉडल में नई और ज्यादा चौड़ी ग्रिल, री-डिजाइन किए गए हेडलैंप्स और बदला हुआ बंपर दिया जाएगा। नए अलॉय व्हील्स के अलावा साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। वहीं पीछे की तरफ अपडेटेड बंपर और नए डिजाइन के LED टेललैंप्स दिए जाएंगे, जो कार के लुक को और आकर्षक बनाएंगे।

वहीं Baleno फेसलिफ्ट को लेकर भी उम्मीद है कि इसमें टर्बो इंजन की वापसी हो सकती है। इससे हैचबैक सेगमेंट में परफॉर्मेंस का स्तर और बेहतर हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article