ऑटो न्यूज़

Maruti का मास्टरस्ट्रोक! Ignis को हटाकर Punch के साम्राज्य को चुनौती देने आ रही है एक नई SUV

मारुति सुजुकी (maruti suzuki) अपनी पुरानी इग्निस (Ignis) को विदा कर एक बिल्कुल नई मिनी SUV उतारने की तैयारी में है।

Image

Maruti Suzuki (Photo: Maruti)

भारतीय ऑटो बाजार में तेजी से बदलते ट्रेंड के बीच Maruti Suzuki अब अपनी पॉपुलर हैचबैक Maruti Suzuki Ignis को हटाकर एक नई माइक्रो SUV लाने की तैयारी कर रही है, जो सीधे तौर पर Tata Punch को टक्कर देगी। दरअसल, Maruti Suzuki Ignis को कंपनी ने बंद कर दिया है। हालांकि, इस कार को अभी भी 5,35,100 रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ मारुति सुजुकी नेक्सा की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा रहा है।

Maruti Suzuki Ignis का प्रदर्शन नहीं रहा अच्छा

Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki (Photo: Maruti)

Ignis उन शुरुआती कारों में शामिल थी, जिन्हें कंपनी के प्रीमियम रिटेल नेटवर्क Nexa के जरिए बेचा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी अलग पहचान वाले डिजाइन, अच्छे फीचर्स और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के बावजूद Maruti Suzuki Ignis को बाजार में उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। इसके पूरे लाइफ साइकिल के दौरान इसकी सालाना बिक्री औसतन लगभग 30,000 यूनिट के आसपास ही रही। इसका एक कारण शुरुआती वर्षों में Nexa आउटलेट्स की सीमित पहुंच भी रही, जिससे यह कार ज्यादा ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाई।

ग्राहकों की समय के साथ बदल रही पसंद

वहीं, दूसरी ओर समय के साथ ग्राहकों की बदलती पसंद के कारण भी Maruti Suzuki Ignis को हटाया गया है। अब लोग ज्यादा रफ-टफ लुक, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और SUV जैसी स्टाइलिंग वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसके चलते कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की मांग तेजी से बढ़ी है। Ignis को शुरुआत में एक “अर्बन SUV” के रूप में पेश किया गया था, लेकिन इसकी डिजाइन और पोजिशनिंग इसे एक हैचबैक के करीब ही रखती थी।

नई कॉम्पैक्ट SUV पर हो रहा काम?

कंपनी ने अभी तक किसी नए मॉडल की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार Maruti Suzuki एक नई कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जिसे Maruti Suzuki Fronx और Maruti Suzuki Brezza से नीचे पोजिशन किया जाएगा और यह सीधे Tata Punch को टक्कर देगी।

टाटा पंच को टक्कर दे सकता है मॉडल

नई आने वाली Maruti SUV को खास तौर पर Punch जैसे मॉडल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा। इसमें बेहतर रोड प्रेजेंस, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और SUV जैसी मजबूत स्टाइलिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, कंपनी इसमें ज्यादा फीचर्स और बेहतर प्रैक्टिकलिटी देने पर भी फोकस करेगी, ताकि यह छोटे परिवारों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सके।

भारतीय बाजार में SUV की जबरदस्त मांग

यह कदम Maruti Suzuki की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह तेजी से बढ़ते SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। वर्तमान में भारतीय बाजार में SUV की मांग सबसे ज्यादा है, और इसी कारण कई कंपनियां हैचबैक से SUV की ओर शिफ्ट हो रही हैं। Ignis को हटाकर Punch जैसी SUV लाने का फैसला दिखाता है कि कंपनी अब ग्राहकों की बदलती पसंद के अनुसार खुद को ढाल रही है। आने वाले समय में यह नई माइक्रो SUV Maruti के पोर्टफोलियो को और मजबूत कर सकती है और एंट्री-लेवल SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article