दुनिया

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे जिनपिंग और पुतिन, जानें क्या है पूरा माजरा?

BRICS Summit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले महीने की शुरूआत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील की यात्रा नहीं करेंगे। मॉस्को में क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बुधवार को घोषणा की कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्राजील में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Image

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (बाएं) और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (दाएं) (फाइल फोटो)

Photo : AP

BRICS Summit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले महीने की शुरूआत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील की यात्रा नहीं करेंगे। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया की खबर से पता चलता है कि शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेने की योजना बना रहे हैं। यदि इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह एक दशक से अधिक समय में पहला मौका होगा जब वह इस बैठक में भाग नहीं लेंगे।

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बुधवार को अपनी खबर में कहा कि इसके बजाय, चीनी प्रधानमंत्री और शी के विश्वासपात्र ली क्विंग शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। मॉस्को में क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बुधवार को घोषणा की, ‘‘रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्राजील में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वीडियो लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।’’

ब्रिक्स के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में ब्राज़ील 6-7 जुलाई को रियो डी जेनेरियो में उसके नियमित 17वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। ब्रिक्स में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस समूह का विस्तार पांच अतिरिक्त सदस्य देशों मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ किया गया है।

यूक्रेन के अनुरोध पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत (ICC) द्वारा पुतिन के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के कारण पुतिन वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। दक्षिण अफ्रीका की तरह ब्राजील भी आईसीसी का हस्ताक्षरकर्ता है और इसके आदेशों पर काम करने के लिए बाध्य है।

बीजिंग में बुधवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने शी के फैसले के बारे में खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन की उपस्थिति के बारे में जानकारी उचित समय पर जारी की जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!