दुनिया

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PAK की अक्ल आई ठिकाने, पानी को भी तरसे शहबाज; अब बातचीत के लिए हैं बेकरार

Operation Sindoor: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ 'सार्थक वार्ता' के लिए तैयार है। पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया और पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियां रोकने जैसे कदम उठाए।

Image

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Photo : AP

Operation Sindoor: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भारत के साथ 'सार्थक वार्ता' के लिए तैयार है। शरीफ ने यह विचार मंगलवार को सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान व्यक्त किए। यह बातचीत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के करीब दो महीने बाद हुई है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

बातचीत को व्याकुल है पाकिस्तान

'रेडियो पाकिस्तान' के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने बातचीत के दौरान कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर, जल, व्यापार और आतंकवाद सहित सभी लंबित मुद्दों पर भारत के साथ सार्थक बातचीत करने के लिए तैयार है। इस बीच, शरीफ और सऊदी नेता ने पश्चिम एशिया के मौजूदा घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

PAK के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियां हैं बंद

पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया और पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियां रोकने जैसे कदम उठाए। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' भी शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तानी इलाकों में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था। इस हमले के बाद चार दिनों तक संघर्ष जारी रहा, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के बाद थम गया।

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम में आतंकी हमला

क्या है भारत का स्टैंड

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कई बार अपना स्टैंड साफ किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो टूक लहजे में पाकिस्तान को साफ कर दिया था कि सिंधु जलसंधि स्थगित रहेगी। पाकिस्तान के साथ सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और आतंकवाद के मुद्दे पर बात होगी। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से सीमापार आतंकवाद रोकने को कहा था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article