दुनिया

इजरायल को वेस्ट बैंक पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देंगे- ट्रंप

ट्रंप लंबे समय से नेतन्याहू के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकारते रहे हैं लेकिन उन्हें अब लंबे वक्त से जारी युद्ध के कारण अरब देशों के नेताओं के दबाव का सामना करना पड़ा है। अरब देशों के नेताओं ने इजराइल के कब्जे की बात पर चिंता व्यक्त की है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

Photo : AP

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इजराइल को वेस्ट बैंक पर कब्जा नहीं करने देंगे। दरअसल इजरायल के अधिकारी कुछ वक्त से कह रहे हैं कि उनकी सरकार वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने के कदम उठा सकती है, इस संबंध में पूछे जाने पर ट्रंप ने यह बात कही। उन्होंने बृहस्पतिवार को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, ‘मैं इजरायल को वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा करने की इजाजत नहीं दूंगा। ऐसा नहीं होगा।’

यूरोप के कई देशों ने फलस्तीन को दी मान्यता

हाल के वक्त में अमेरिका के प्रमुख सहयोगी देशों ब्रिटेन, कनाडा आदि ने फलस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने का ऐलान किया है और इसी के बीच इजरायल का वेस्ट बैंक पर कब्जे की संभावना की बात सामने आई है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है और वह कब्जे की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ‘बस बहुत हो गया। अब इसे रोकने का समय आ गया है।’ गाजा की ही तरह वेस्ट बैंक पर भी फलस्तीनी प्राधिकारियों का शासन है।

‘लक्ष्मण रेखा’ लांघने जैसा होगा कदम-यूएस राष्ट्रपति

ट्रंप लंबे समय से नेतन्याहू के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकारते रहे हैं लेकिन उन्हें अब लंबे वक्त से जारी युद्ध के कारण अरब देशों के नेताओं के दबाव का सामना करना पड़ा है। अरब देशों के नेताओं ने इजराइल के कब्जे की बात पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त अरब अमीरात ने चेतावनी दी है कि कब्जे संबंधी इजरायल का कोई भी कदम ‘लक्ष्मण रेखा’ लांघने जैसा होगा। इजरायल का 1967 से वेस्ट बैंक, पूर्वी यरुशलम और गाजा पट्टी पर दखल है। फलस्तीनी चाहते हैं कि इन क्षेत्रों को मिलकर उनके देश का निर्माण हो। इजराइल की वर्तमान सरकार फलस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने का कड़ा विरोध करती है तथा वेस्ट बैंक के अधिकांश भाग पर अंततः कब्जा करने का समर्थन करती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article