दुनिया

Pakistan: पाकिस्तान में 'गृहयुद्ध' के क्यों बन रहे हैं हालात, क्या इमरान खान की है साजिश?, देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 17, 2022, 10:20 PM IST

civil war in Pakistan:पाकिस्तान में सियासी हलचल बेहद तेज है, पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री ने देश में गृहयुद्ध होने की संभावना जतायी और कहा कि इमरान खान ही इसकी साजिश रच रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री ने देश में गृहयुद्ध होने की संभावना जतायी है
आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ही इसकी साजिश रच रहे हैं
पाक गृह मंत्री बोले उनकी पार्टी इमरान को दुश्मन नहीं राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानती है

भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के हालात अच्छे नहीं हैं वहां कुछ महीने पहले हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से हालाता बेकाबू होते जा रहे हैं और स्थिति ये है कि हर रोज वहां से बिगड़ती स्थिति को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं, ताजा घटनाक्रम के मुताबिक पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री ने देश में गृहयुद्ध होने की संभावना जतायी है।

पाक पीए का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ही इसकी साजिश रच रहे हैं। वहीं हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकार और सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पीएम शहबाज शरीफ, गृह मंत्री और सेना के मेजर जनरल फैजल नसीर ने उनकी हत्या की साजिश रची है।

Imran ने समर्थकों से कहा-'वे डरें नहीं और प्रदर्शन जारी रखें'

इमरान ने दावा किया था कि वह पूरी साजिश के बारे में 24 सितंबर की रैली में पहले ही बता चुके हैं और अटैक ठीक उसी तर्ज पर हुआ है। उन्होंने कहा कि वह हमले डरेंगे नहीं, बल्कि ठीक होते ही फिर से सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वे डरें नहीं और प्रदर्शन जारी रखें।

वहीं पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने इमरान पर हमले को धार्मिक उग्रवाद बताते हुए कहा था कि उनकी पार्टी खान को दुश्मन नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानती है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article