दुनिया

कौन हैं पूर्व सीनेटर डेविड पर्ड्यू ? जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने चीन का राजदूत किया नामित

Next US Ambassador to China: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने चीन में अगले राजदूत के रूप में जॉर्जिया के पूर्व सीनेटर डेविड पर्ड्यू को नामित किया है​। बता दें कि अपना राजनीतिक करियर शुरू करने से पहले, पर्ड्यू ने सारा ली, रीबॉक और डॉलर जनरल सहित कई कंपनियों में शीर्ष पदों पर काम किया।

Image

पूर्व सीनेटर डेविड पर्ड्यू

Photo : AP

Next US Ambassador to China: अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने चीन में अगले राजदूत के रूप में जॉर्जिया के पूर्व सीनेटर डेविड पर्ड्यू को नामित किया है।

कौन हैं पूर्व सीनेटर डेविड पर्ड्यू ?

कारोबार क्षेत्र से राजनीति में आए पर्ड्यू को अमेरिका के सबसे शक्तिशाली आर्थिक और सैन्य प्रतिद्वंद्वी चीन में ट्रंप प्रशासन का राजदूत बनाया जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पर्ड्यू ‘‘चीन के साथ हमारे रिश्ते को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए बहुमूल्य विशेषज्ञता रखते हैं।’’

पर्ड्यू चार साल पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के जॉन ओसॉफ से अपनी सीनेट सीट हार गए थे और जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प के खिलाफ 2022 के प्राइमरी में असफल रहे थे। जॉर्जिया के गवर्नर के लिए मुकाबले के दौरान पर्ड्यू ने चुनावी धोखाधड़ी के बारे में ट्रंप के झूठ को उजागर किया। हालांकि, गवर्नर के चुनाव में पर्ड्यू को कामयाबी नहीं मिली।

पड्यू ने क्या कुछ कहा?

सीनेट में अपने कार्यकाल के दौरान, 2019 में चीनी ‘थिंक टैंक’ की रिपोर्ट में पर्ड्यू को ‘‘चीन विरोधी’’ करार दिया गया था। जॉर्जिया के पूर्व सांसद पर्ड्यू का कहना है कि अमेरिका को चीन सहित अन्य खतरों से निपटने के लिए अधिक मजबूत नौसैन्य बल बनाने की आवश्यकता है।

अपना राजनीतिक करियर शुरू करने से पहले, पर्ड्यू ने सारा ली, रीबॉक और डॉलर जनरल सहित कई कंपनियों में शीर्ष पदों पर काम किया।अमेरिका और चीन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से टकराव है। ऐसे में पर्ड्यू के सामने दोनों देशों के रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए कई सारी चुनौतियां होंगी।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article